Breaking News

नगर निगम की लाइब्रेरियों में पिछले 10 दिनों से अखबारों की सप्लाई बंद : सुबह लाइब्रेरी में जाने वाले पाठक हो रहे निराश

पंडित मोतीलाल नेहरू लाइब्रेरी का बाहरी दृश्य।

अमृतसर, 17 नवंबर (राजन): नगर निगम की लाइब्रेरियों में पिछले 10 दिनों से सभी भाषा की अखबारों की सप्लाई बंद है। नगर निगम की टाउन हॉल स्थित मुख्य लाइब्रेरी पंडित मोतीलाल नेहरू, निगम की छेहरटा स्थित लाइब्रेरी, नगर निगम के रंजीत एवेन्यू मुख्य कार्यालय में लाइब्रेरी, रंजीत एवेन्यू स्थित नगर निगम के मेयर और कमिश्नर के ऑफिस में रोजाना तौर पर सभी भाषा की अखबारों की सप्लाई होती रही है, जो इस वक्त बंद है । इसके अलावा नगर निगम द्वारा पिछले दिनों ही नई लाइब्रेरी का निर्माण किया था, वहां पर भी अखबारों की सप्लाई नहीं हो रही है । नगर निगम के टाउन स्थित लाइब्रेरी में अलग-अलग भाषा की लगभग 28 अखबारे प्रतिदिन सप्लाई होती थी। अब अखबारों की सप्लाई बंद होने से सुबह-सुबह लाइब्रेरी में जाने वाले पाठक निराश हो रहे हैं।

अखबार सप्लाई करने वाले एजेंट का पिछले 3 साल से नहीं हुआ भुगतान

मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम की लाइब्रेरियों में अखबार सप्लाई करने वाले एजेंट का लगभग पिछले 3 साल से भुगतान नहीं हुआ है। जिस कारण एजेंट ने अखबारों की सप्लाई बंद कर दी है। एजेंट द्वारा नगर निगम को अखबार सप्लाई करने की एवज में बाकायदा तौर पर बिल दिए जा रहे हैं। इसके बावजूद एजेंट का भुगतान नहीं हुआ है। अखबारों के साथ-साथ नई मैगजीन की सप्लाई भी इस वक्त बंद हो चुकी है। अखबार सप्लाई  करने वाले एजेंट का नगर निगम के ऊपर लगभग डेढ़ लाख रुपया से अधिक का भुगतान  बकाया है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

दिवाली तक फायर ब्रिगेड कर्मियों को छुटटी नही मिलेगी: फायर ब्रिगेड गाड़ियां पूरी तरह से एक्टिव

अमृतसर, 5 नवंबर(राजन): नगर निगम फायर ब्रिगेड विभाग के एडीएफओ लवप्रीत सिंह और फायर स्टेशन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *