Breaking News

मोहल्ला सुधार कमेटी स्ट्रीट लाइट कर्मियों को वेतन होगा जारी

अमृतसर,29 जुलाई (राजन):नगर निगम के मोहल्ला सुधार कमेटी स्ट्रीट लाइट कर्मियों को पिछले 3 महीनों का वेतन जारी नहीं हुआ हैं। जिस पर स्ट्रीट लाइट तकनीकी कर्मचारी यूनियन के प्रधान भूपिंदर सिंह यूनियन अन्य नेताओं के साथ गत  देर रात डीसी कम निगम कमिश्नर हरप्रीत सिंह सूदन के साथ बैठक की। बैठक में ज्वाइंट कमिश्नर हरदीप सिंह ने वेतन जारी ना होने की तकनीकी अड़चनों को जल्द ठीक करवा कर  स्ट्रीट लाइट कर्मचारियों के वेतन दिलवाने का आश्वासन दिया। आज ज्वाइंट कमिश्नर हरदीप सिंह ने निगम अधिकारियों से मीटिंग करके स्ट्रीट लाइट कर्मियों को आने वाले दिनों में वेतन जारी करने के दिशा निर्देश भी दिए।

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ गुप्ता ने रामनगर कॉलोनी की गलियां बनाने के विकास कार्यों का किया उद्घाटन:कहा,सभी वार्डों में गलियां बनाने के विकास कार्य तेजी से करवाए जा रहे

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता व अन्य।  अमृतसर,21 सितंबर(राजन): केंद्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *