Breaking News

AAP विधायक मनविंदर ग्यासपुरा ने अकाल तख्त में मांगी माफी, तनखैया घोषित होने के बाद स्वीकार की गलती

मनविंदर सिंह ग्यासपुरा की फाइल फोटो।

अमृतसर,14 नवंबर:श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से तनखैया घोषित किए गए आम आदमी पार्टी के विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने एक माह बाद अपने बयानों के लिए माफी मांग ली है। पायल से विधायक ग्यासपुरा ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज को पत्र लिखकर अपनी गलती स्वीकार की है। साथ ही उन्होंने धार्मिक सजा ( तनखाह ) भुगतने के लिए समय मांगा है।

16 अक्टूबर को तनखैया घोषित किया

गौरतलब है कि 16 अक्तूबर को पांच सिंह साहिबान की बैठक में मनविंदर सिंह ग्यासपुरा को तनखैया घोषित किया गया था । उन पर श्री हरिमंदिर साहिब के सेवादारों पर जातिगत भेदभाव के आरोप लगाने और सिख संस्थाओं व धार्मिक शख्सियतों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप था ।

दरअसल, 12 अक्तूबर को आम आदमी पार्टी के कुछ विधायक और नेता श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय में ज्ञापन देने पहुंचे थे। प्रतिनिधिमंडल में मनविंदर सिंह ग्यासपुरा भी शामिल थे, लेकिन उन्हें सचिवालय में प्रवेश नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने आरोप लगाया था कि दलित समुदाय.से संबंध रखने के कारण उन्हें अंदर जाने से रोका गया.है।

उन्होंने इस घटनाक्रम को जातिगत भेदभाव से जोड़ते हुए सवाल उठाए थे। वहीं श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय ने उनके आरोपों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया था कि उन्हें जाति के आधार पर प्रवेश से नहीं रोका गया, बल्कि सिख संस्थाओं और जत्थेदार के खिलाफ पहले की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों के कारण प्रवेश नहीं दिया गया था।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अमृतसर नॉर्थ सीट से आम आदमी पार्टी का उम्मीदवार घोषित करने पर रिंटू ने पार्टी हाई कमान का दिल से शुक्रिया अदा किया

अमृतसर, 12 नवंबर (राजन):करमजीत सिंह रिंटू ने आने वाले विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अमृतसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *