Breaking News

पंजाब- तीर्थ यात्रा स्कीम की 2 बसें आपस में टकराईं: 2 महिलाओं समेत 4 श्रद्धालुओं की मौत, 80 सवार थे

दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बसे ।

अमृतसर,14 नवंबर :पंजाब के तरनतारन में शनिवार को नेशनल हाईवे-54 पर तीर्थयात्रियों से भरी दो बसों की आमने-सामने टक्कर हो.गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे में 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

दोनों बसें तीर्थ यात्रा स्कीम के तहत यात्रियों को लेकर जा रही थीं। इनमें करीब 80 लोग सवार थे। एक बस के श्रद्धालु अमृतसर के गोल्डन टेंपल में माथा टेककर लौट रहे थे। जबकी दूसरी बस हरिके से अमृतसर जा रही थी। इसी दौरान नौशहरा पन्नूआं के पास मोटरसाइकिल सवारों को बचाने की कोशिश में एक बस का संतुलन बिगड़ गया। बस डिवाइडर पार करके दूसरी तरफ पहुंच गई और सामने से आ रही दूसरी बस से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बसों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

डिप्टी कमिश्नर अमृतसर अस्पताल में घायलों को मिलते हुए।

गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती सभी छह घायलों की हालत स्थिर, खतरे से बाहर

तरनतारन में राष्ट्रीय राजमार्ग-54 पर आज हुए भीषण सड़क हादसे में घायल हुए छह व्यक्तियों को उपचार के लिए अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में लाया गया है। अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा इन सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है तथा उनकी हालत पूरी तरह स्थिर है। सभी घायल खतरे से बाहर हैं।

घायलों का हालचाल जानने के लिए डिप्टी कमिश्नर  दलविंदरजीत सिंह और एसडीएम  अलका कालिया गुरु नानक देव अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनकी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की तथा उपचार कर रहे डॉक्टरों से भी बातचीत की।

इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर ने डॉक्टरों को निर्देश दिए कि घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की कमी या लापरवाही नहीं होनी चाहिए तथा उन्हें सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने को सुनिश्चित बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा तथा जिला प्रशासन की ओर से उनके उपचार और अन्य आवश्यक सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

जनगणना-2027 के दूसरे चरण से पहले चार्ज अधिकारियों और सुपरवाइजरों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

अमृतसर, 13 नवंबर(राजन):जनगणना-2027 के दूसरे चरण (जनसंख्या गणना) को जिला अमृतसर में सुचारू, समयबद्ध और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *