Breaking News

पंजाब के 5 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई

चंडीगढ़ /अमृतसर, 4 जुलाई (राजन):पंजाब में भगवंत मान सरकार के मंत्रिमंडल में आज विस्तार किया गया। पंजाब राज भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समागम में पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित द्वारा नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर सी.एम. भगवंत मान और कैबिनेट के अन्य मंत्री भी मौजूद रहे।पांच मंत्रियों में से सबसे पहले विधायक अमन अरोड़ा ने अपने मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद विधायक डा. इंद्रबीर सिंह निज्झर ने शपथ ग्रहण की। इंद्रबीर सिंह निज्झर अमृतसर दक्षिण से विधायक हैं। तीसरे नम्बर पर फौजा सिंह सरारी, चौथे नम्बर पर चेतन सिंह जोड़ामाजरा,पांचवे नम्बर पर अनमोल गगन मान ने शपथ ग्रहण की। पंजाब में पहले 9 मंत्री थे और  आज हुए विस्तार के साथ अब मान सरकार में कुल 14 मंत्री बन गए हैं। 

एक-दो दिन में विभागों का बंटवारा कर देंगे: भगवंत मान

शपथ ग्रहण समारोह के उपरांत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि मेरे पास अधिक विभाग होने के कारण काफी बोझ था। उन्होंने कहा कि एक-दो दिन में विभागों का बंटवारा कर देंगे। मुझे अपनी कैबिनेट पर मान है, सभी कैबिनेट मंत्री अपनी जिम्मेवारी बखूबी निभाएंगे। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि हमारे सभी 92 विधायक हीरे हैं। आने वाले दिनों में सभी को बड़ी बड़ी जिम्मेदारियां दी जाएगी। उन्होंने कहा कि  पंजाब की जनता को उन पर बहुत उम्मीदें हैं। लोगों की उम्मीदों को हर संभव प्रयास से और आखरी सांस तक पूरा करेंगे क्योंकि पिछले 75 वर्षों में रिवायाती पार्टियों ने पंजाब का बुरा हाल कर दिया है।

About amritsar news

Check Also

डिप्टी कमिश्नर ने किसानों से गेहूं के नरमे/पराली को आग न लगाने की अपील की

अमृतसर, 6 मई :डिप्टी कमिश्नर अमृतसर दलविंदरजीत सिंह ने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग तथा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *