Breaking News

दूसरे चरण के तहत 16 से 30 नवंबर तक होगी स्व-जनगणना; पहली दिसंबर से 4 जनवरी तक गणनाकार घर-घर जाकर एकत्र करेंगे जानकारी : डिप्टी कमिश्नर

डिप्टी कमिश्नर अमृतसर दलविंदरजीत सिंह।

अमृतसर, 11 नवंबर(राजन): जनगणना-2027 के दूसरे चरण (जनसंख्या गणना) को सुचारू, समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से संपन्न करवाने के लिए डिप्टी कमिश्नर  दलविंदरजीत सिंह ने बताया कि जनगणना-2027 के दूसरे चरण के तहत 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्व-जनगणना (Self Enumeration) की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस दौरान नागरिक निर्धारित वेबसाइट के माध्यम से अपने परिवार से संबंधित विवरण स्वयं दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक गणनाकारों द्वारा घर-घर जाकर जनसंख्या गणना की जाएगी। इस प्रक्रिया के तहत परिवार के सदस्यों से संबंधित लगभग 40 प्रश्नों के माध्यम से आवश्यक जानकारी एकत्र की जाएगी।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनावश्यक देरी न होने दी जाए। उन्होंने विशेष रूप से स्पष्ट किया कि जनगणना ड्यूटी पर तैनात अधिकारी एवं गणनाकार बिना पूर्व अनुमति के छुट्टी न लें, ताकि पूरी प्रक्रिया निर्बाध रूप से जारी रह सके। उन्होंने विभिन्न विभागों को आपसी तालमेल बनाए रखने तथा सौंपी गई जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा एवं गंभीरता से निभाने के निर्देश भी दिए।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जनगणना के माध्यम से एकत्र किए जाने वाले आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार तथा जनकल्याणकारी नीतियों की योजना बनाने के लिए महत्वपूर्ण आधार होते हैं। इसलिए जानकारी एकत्र करते समय उसकी शुद्धता, विश्वसनीयता तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को विशेष प्राथमिकता दी जाए।

डिप्टी कमिश्नर ने जिले के निवासियों से अपील की कि वे स्व-जनगणना की सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि जनगणना की सफलता के लिए प्रशासनिक तैयारियों के साथ-साथ आम जनता की सक्रिय भागीदारी भी अत्यंत आवश्यक है। इसलिए प्रत्येक नागरिक अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझते हुए इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में पूर्ण सहयोग दे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

जिला प्रशासन ने धारा 163 लागू की:  अलग-अलग कार्यों पर लगा प्रतिबंध;6 जनवरी तक लागू रहेंगे

एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा की फाइल फोटो। अमृतसर,9 नवंबर(राजन): एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *