
अमृतसर,12 नवंबर :पंजाब में आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 31 नाम हैं। CM भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका ऐलान किया। करमजीत सिंह रिंटू को अमृतसर उतरी से, तलबीर सिंह गिल को मजीठा से, सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर को बरनाला से टिकट दिया गया है।
मंत्री गुरमीत खुड्डियां, विधायक अनमोल गगन मान, लालजीत भुल्लर, रमन अरोड़ा, कुलवंत बाजीगर और चरणजीत सिंह की टिकट काटी गई है।
इससे पहले 31 अक्टूबर को 40 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई थी, जिसमें सीएम समेत सभी मौजूदा विधायकों को ही टिकट दी गई थी। पार्टी अब तक 71 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है।


” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News