Breaking News

बिजली मंत्री ने जंडियाला गुरु बस स्टैंड का किया निरीक्षण

बस स्टैंड से गैरहाजिर रहने पर रोडवेज सब इंस्पेक्टर सस्पेंड

अमृतसर, 13 जुलाई(राजन):आज सुबह 7.30 बजे बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ  ने जंडियाला गुरु बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया।  चेकिंग के दौरान पता चला कि सुखदेव सिंह, रोडवेज सब इंस्पेक्टर, सुबह जंडियाला गुरु बस स्टैंड पर ड्यूटी है कि वह सुबह 7.00 बजे से दोपहर 3 बजे तक रोडवेज की बसों को रोककर स्कूल -कॉलेज के विद्यार्थियों और यात्रियों को बसों में सवार करवाया जाए,लेकिन उक्त सब इंस्पेक्टर ड्यूटी से अनुपस्थित पाया गया। बिजली मंत्री के निर्देश के बाद सब इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह को नियम कानून के अनुसार सस्पेंड कर दिया गया। बिजली मंत्री ने चेकिंग के दौरान लोगों से बातचीत भी की और आश्वासन दिया कि रोडवेज की सभी बसें इस स्टैंड से यात्रियों को ले जाएंगी और स्कूली बच्चों और लोगों को किसी भी कठिनाई में नहीं आने दिया जाएगा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य 13 जून 2026 तक चलेगा : डिप्टी कमिश्नर

जनगणना के दौरान पूछे जाने वाले प्रश्नों के सही उत्तर देकर सहयोग करें जिला निवासी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *