Breaking News

शहीद भगत सिंह का नाम लेकर सत्ता में आई आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री भगवंत मान भगत सिंह को आंतकवादी कहने वाले सिमरनजीत मान के विरुद्ध क्यूँ नहीं कर रहे कार्यवाही: गौतम अरोड़ा

अमृतसर,17 जुलाई (राजन):भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौतम अरोड़ा ने लोकसभा सांसद सिमरनजीत सिंह मान द्वारा शहीद-ए-आज़म भगत सिंह को आंतकवादी कहे जाने पर कड़ा एतराज जताते हुए कहा कि शहीद भगत सिंह पंजाब सहित समूचे भारत के नौजवानों के आइकोन हैं और उन्हें आंतकवादी कहने वाले को युवा वर्ग कभी माफ़ नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि सिमरनजीत सिंह मान अपनी ओछी राजनीति के लिए नौजवानों को भड़का कर पंजाब का शान्तमय और भाईचारक माहौल ख़राब करना चाहते हैं।
गौतम अरोड़ा ने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर सवाल खड़े करते कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान जो कि खुद शहीद भगत सिंह द्वारा बाँधी गई पगड़ी बांधते हैं और उनकी तस्वीरें सभी सरकारी कार्यालयों में लगाए बैठे हैं, उन्होंने सिमरनजीत सिंह मान द्वारा सरेआम शहीद भगत सिंह को आंतकवादी कहे जाने पर सिमरनजीत सिंह मान के विरुद्ध कोई कार्यवाही क्यूँ नहीं की। इसका स्पष्ट मतलब है कि भगवंत मान की कहनी और करनी में फर्क है। गौतम अरोड़ा ने कहा कि सिमरनजीत सिंह मान द्वारा शहीद भगत सिंह को आंतकवादी कहे जाने पर उसके विरुद्ध मामला दर्ज किया जाना चाहिए क्यूंकि सिमरनजीत मान ने नौजवानों की भावनाएं भड़काने का काम किया है और ऐसे व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज ना करना आम आदमी पार्टी की पंजाब तथा पंजाबियत के प्रति सोच को दर्शाता है। आम आदमी पार्टी शुरू से ही पंजाब तथा पंजाबियों के साथ धोखा करती आई है।गौतम अरोड़ा ने कहा कि अगर पंजाब सरकार ने शहीद भगत सिंह को आंतकवादी कहने वाले के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्यवाही नहीं की तो भारतीय जनता युवा मोर्चा भगवंत मान सरकार त्तथा सिमरनजीत मान के विरुद्ध सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटेगा और इसकी सारी जिम्मेवारी पंजाब सरकार की होगी।

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पंजाब पुलिस प्रमुख केंद्र में डीजीपी पद पर इंपैनल: स्थाई डीजीपी पद पर नियुक्ति की राह हुई आसान

डीजीपी गौरव यादव की फाइल फोटो। अमृतसर, 4 फरवरी:पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को केंद्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *