Breaking News

अमृतसर- तरनतारन बाईपास पर स्कॉर्पियो में युवक जिंदा जला : टिप्पर से टकराकर गाड़ी में आग लगी

जलती हुई कार का दृश्य।

अमृतसर,1 अक्टूबर:अमृतसर-तरनतारन बाईपास पर आज एक स्कॉर्पियो कार की तारकोल से भरे टिप्पर से टक्कर हो गई। इस टक्कर में स्कॉर्पियो कार ने आग पकड़ ली, जिससे उसे चला रहा ड्राइवर जिंदा जल गया।मृतक की पहचान तरनतारन में गोइंदवाल साहिब के रहने वाले गुरिंदर सिंह (25) के रूप में हुई है। वह चोट ज्यादा लगने के चलते समय रहते गाड़ी से निकल नहीं सका, और ड्राइविंग सीट पर अंदर ही फंसा रह गया था। बाद में आग बुझने पर लोगों ने उसकी लाश ड्राइविंग सीट से निकाली। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। टिप्पर का ड्राइवर पुलिस के हाथ नहीं लगा। वह टक्कर होने के साथ ही मौके से फरार हो गया था। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पंजाब कांग्रेस में  बदलाव :राजा वडिंग ने प्रधान पद से दिया इस्तीफा ; नए प्रधान सिंगला हो सकते हैं

विजयइंदर सिंगला। अमृतसर,30 सितंबर:पंजाब कांग्रेस को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। पंजाब कांग्रेस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *