सुरेश महाजन ने भाजपा कार्यालय पर लगाया राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा

अमृतसर,13 अगस्त(राजन):आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आज भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक की छत पर भी जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेश महाजन की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाया।सुरेश महाजन ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के समूचे देश को देश-भक्ति तथा राष्ट्र-प्रेम से जोड़ने के लिए किए गए आह्वान के चलते भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश तथा भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सभी भाजपा कार्यकर्त्ता तथा प्रदेश वासी अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज लगा रहे हैं। आज इसी कड़ी में भाजपा कार्यालय की छत पर भी देश की आन-बान-शान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाया गया है।सुरेश महाजन ने कहा कि 15 अगस्त को जहाँ सारे भारत में हर कोई राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर देश की आज़ादी के लिए अपनी जानें न्यौछावर करने वाले शहीदों को प्रणाम कर आज़ादी की खुशियाँ मनाएगा, वहीं इस दिन भाजपा जिला कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक, हाथी गेट, अमृतसर में भी सोमवार सुबह 11:00 बजे देश की आन-बान-शान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा पूरे मान-सम्मान के साथ लहराया जाएगा। सुरेश महाजन ने सभी कार्यकर्ताओं को अपने साथियों सहित इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला महासचिव राजेश कंधारी, जिला सचिव मोहित महाजन, सतपाल डोगरा, मंडल अध्यक्ष रमन शर्मा, रोमी चोपड़ा, शिव कुमार शर्मा, विधु पुरी, स्वच्छ भारत अभियान के जिला संयोजक तरुण अरोड़ा, भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के संयोजक राघव खन्ना, रंधीर सिंह गोरा, राजू आदि उपस्थित थे।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News