Breaking News

ऑक्सीजन की सप्लाई के लिए अस्पताल का प्लांट शुरू

सिलेंडर की जगह 6 टन के ऑक्सीजन टैंक किया  जाएगा उपयोग  ,मरीजों को ऑक्सीजन की आपूर्ति करने वाला टैंक 8 साल से था बंद

         

अमृतसर, 1 अक्टूबर (राजन ) :जिला प्रशासन,  गुरु नानक देव मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ने मेडिकल  शिक्षा मंत्री ओपी सोनी के नेतृत्व में अस्पताल में मेडिकल ऑक्सीजन यूनिट को फिर से खोल दिया है, जो लगभग 8 वर्षों से बंद थी।  मरीजों को ऑक्सीजन प्रदान करने के लिए एक परियोजना फिर से शुरू की है।  यह जानकारी देते हुए कालेज के प्रिंसिपल डाॅ राजीव देवगन ने बताया कि जिलाधीश गुरप्रीत सिंह खैहरा और सरकार द्वारा कोरोना सबंधी नियुक्त किए गए नोडल अधिकारी हिमाशु अग्रवाल के प्रयासों से संभव हुआ है।  उन्होंने कहा कि इस प्लांट के बंद होने से हमें मेडिकल ऑक्सीजन के लिए सिलेंडर पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन इस प्लांट के चालू होने से हमारी पहली प्राथमिकता यही होगी और उसके बाद ही सिलेंडर का इस्तेमाल होगा।
डॉ  देवगन ने कहा कि संयंत्र को चालू करने के लिए विभाग से इंजीनियरों की मदद के साथ सभी आवश्यक अनुमोदन मांगे गए हैं और कल शाम इसे ऑक्सीजन से भरकर जाँच की गई है।  उन्होंने कहा कि आज परीक्षण के आधार पर कोरोना वार्ड को आपूर्ति दी गई है जिसे आने वाले दिनों में जारी रखा जाएगा।  उन्होंने कहा कि इस संयंत्र के साथ हम 20 टन मेडिकल ऑक्सीजन का एक नया संयंत्र स्थापित करने का भी प्रयास कर रहे हैं।  उन्होंने कहा, “अब हमारे पास अतिरिक्त ऑक्सीजन की आपूर्ति होगी, क्योंकि संयंत्र की क्षमता 6 टन है और उसके बाद सिलेंडर चलेंगे।”  उन्होंने इस आपूर्ति को बहाल करने के लिए टीम को बधाई दी।  इस अवसर पर डॉ  नरिंदर सिंह, डाॅ जीएस कुलार, डॉ जतिंदर शर्मा, एसडीओ कार्तिक वर्मानी, कनिष्ठ अभियंता  काबुल  सिंह और अरुण नायर भी उपस्थित थे।

About amritsar news

Check Also

अमृतसर साउथ विधानसभा क्षेत्र की ड्रग सोशल और इकोनॉमिक जनगणना के लिए ट्रेनिंग का पहला फेज़ पूरा हुआ

अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए नगर निगम एडिशनल कमिश्नर। अमृतसर, 28 अप्रैल:पंजाब सरकार के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *