Breaking News

आजादी के 75वर्ष स्वतंत्रता दिवस अमृत महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं

15 अगस्त 2022 को आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के साथ ही देश 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। इस बार का स्वतंत्रता दिवस हम भारतीययों के लिए कई मायने में खास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मार्च 2022 को “आजादी का अमृत महोत्सव” नाम का कार्यक्रम गांधीजी के आश्रम, साबरमती से लॉन्च किया था। इसके साथ ही भारत सरकार ने लोगों की दिलों में ऊर्जा और एकता का जोश भरने के लिए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान भी शुरू किया है। इसके लिए करीब सभी देशवासियों को अपने घर पर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक तिरंगा लगाने का आह्वान किया गया है। कई स्कूल, कॉलेजों व दफ्तरों में इसके लिए लोगों को तिरंगे भी बांटे जा रहे हैं। आज के दिन आजादी की लड़ाई में देश के लिए कुर्बानी देने वाले वीर शहीदों को याद किया जाता है। हालांकि पिछले दो सालों से कोरोना वायरस के कारण बड़े पैमाने पर कार्यक्रम नहीं किए जा सके। लेकिन इस बार प्रत्येक जगह पर आजादी का जश्न देखने को मिल रहा है। स्कूल, कॉलेजों व विभिन्न संस्थाओं की ओर से विभिन्न प्रतियोगी कार्यक्रम और अमर शहीदों की कुर्बानी को याद दिलाने वाले कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। लोग देशभक्ति के गीत सुनते हैं और सेना के शौर्य को प्रदर्शित करने वाली फिल्में भी देखते हैं। 15 अगस्त के इस खास मौके पर लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को सोशल मीडिया पर मैसेज भेज रहे हैं।

देश को आजाद हुए 75 वर्ष हो गए हैं। आज सारा देश आजादी के 75 वर्ष स्वतंत्रता दिवस का अमृत महोत्सव मना रहा हैं।इसके लिए हजारों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपने जीवन का त्याग किया और लाखों ने ब्रिटिश हुकूमत को खदेड़ने के लिए लंबा संघर्ष किया ताकि वे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में ला सकें। पिछले 75 वर्षों में हमारा देश जिन स्थितियों में गुजरा उसे बदला तो नहीं जा सकता लेकिन भविष्य तो हमारे हाथों में ही है। हमें इतना भर तय करना है कि अपने अधिकारो को जान सके और लोकतंत्र के कामों में गर्व की भावना से भागीदारी जताए ताकि हमारा राष्ट्र सही दिशा में आगे बढ़ सके।”

राजन गुप्ता

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नगर निगम कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ शहर की साफ सफाई को लेकर अलग-अलग क्षेत्र का किया निरीक्षण

नगर निगम कमिश्नर अधिकारियों के साथ क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए। अमृतसर, 30 अगस्त(राजन): नगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *