Breaking News

वाटर टैरिफ पॉलिसी -2018 को लागू करने के लिए हर घर में लगेंगे पानी के मीटर

वाटर टैरिफ पॉलिसी को लेकर मेयर, निगम कमिश्नर कमेटी सदस्यों से बैठक करते हुए।

अमृतसर, 22 सितम्बर(राजन): पंजाब वाटर टैरिफ पॉलिसी -2018 को लागू करने के लिए शहर के  हर घर में पानी के मीटर लगेंगे और उसी के हिसाब से लोगों को पानी और सीवरेज का शुल्क नगर निगम को देना होगा। इसी को लेकर आज मेयर कर्मजीत रिंटू  की अध्यक्षता में गठित कमेटी की बैठक हुई। बैठक में निगम कमिश्नर कुमार सौरभ राज, डिप्टी मेयर यूनुस कुमार, निगम सब कमेटियों के चेयरमैन अश्विनी कालेशाह, जीत सिंह भाटिया, महेश खन्ना, सुखदेव सिंह चाहल, एस ई ओ एंड एम सेल अनुराग महाजन, एक्सियन  लता चौहान, राजिंदर सिंह मरड़ी , सचिव राजिंदर शर्मा उपस्थित थे। बैठक में पंजाब वाटर टैरिफ पॉलसी के तहत हर घर में पानी के मीटर लगवाए जाएं और उसी के हिसाब से शुल्क लिया जाए, जिसके लिए आज उक्त बैठक में चर्चा की गई। गठित कमेटी के  सदस्यों द्वारा बहुमूल्य विचार और सुझाव दिए गए। बैठक में दिये गये सुझावों एवं लिये गये निर्णय के अनुसार इस वाटर टैरिफ पॉलिसी  के अनुसार नीति तैयार कर पुन: चर्चा के लिये शीघ्र ही बैठक की जायेगी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

वाॉल्ड सिटी के विकास के लिए नगर निगम द्वारा जारी किए गए 417.82 करोड़ के टेंडर निगम रद्द करने जा रही

नगर निगम अमृतसर कार्यालय की तस्वीर। अमृतसर, 4 फरवरी(राजन गुप्ता): विवादों में दिख रहे अमृतसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *