
अमृतसर,11 अक्टूबर(राजन):पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह कत्ल मामले में फांसी की सजा पाने वाले बलवंत सिंह राजोआना की सजा को उम्रकैद में बदलने की सुनवाई अब 1 नवंबर को होगी। सुप्रीम कोर्ट में चल रहे इस मामले में मंगलवार को सुनवाई हुई, जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि इस मामले में केंद्र सरकार फैसला लेने के लिए आजाद है। गौरतलब है कि बीती सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने लंबे समय से अटके इस मामले में केंद्र सरकार को हलफिया बयान देने की बात कही थी। सरकार ने हलफनामा दायर किया और कहा कि सुरक्षा कारणों के कारण फैसला नहीं लिया जा सकता है। दूसरी तरफ राजोआना के वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल 26 साल से जेल में हैं, जिसके चलते उनकी फांसी की सजा माफ होनी चाहिए।
बेअंत सिंह कत्ल का आरोपी राजोआना
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह का कत्ल 31 अगस्त 1995 को कर दिया गया था। बलवंत सिंह राजोआना के बयान के अनुसार, उसने और पंजाब पुलिस मुलाजिम दिलावर सिंह ने बेअंत सिंह को ह्यूमन बम से उड़ा दिया था। दिलावर सिंह ने ह्यूमन बम बनकर बेअंत सिंह पर हमला किया था। साजिश इस तरह रची गई थी कि अगर दिलावर फेल हो जाता तो राजोआना की तरफ से हमला किया जाना था। कोर्ट ने राजोआना को फांसी की सजा सुनाई थी।
‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन कर