अमृतसर, 6 नवंबर(राजन):पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने से लेकर आज तक के 7 महीनों के शासन में पंजाब की बदतर हो चुकी कानून-व्यवस्था व रोज़ाना हो रही हत्याएं, पंजाब में नशे से रोज़ाना होने वाली मौतों को लेकर भारतीय जनता पार्टी अमृतसर के अध्यक्ष सुरेश महाजन की अध्यक्षता में भाजपा पदाधिकारियों की एक विशेष बैठक जिला भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में हुई। सुरेश महाजन ने इस अवसर पर बैठक में अपने संबोधन में कहा कि जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, तब से आज तक रोज़ाना राज्य में कहीं ना कहीं हत्याएं, लूटपाट, डकैतियाँ आदि की घटनाएं आम हो गई हैं। पंजाब में नशा बेलगाम हो चुका है, जिससे रोज़ाना नौजवानों की जानें जा रही हैं, लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान राज्य को भगवान भरोसे छोड़ कर अन्य राज्यों में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। आज पंजाब की जनता में दहशत का माहौल है। इस सब के विरुद्ध भगवंत मान सरकार को नींद से जगाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं व आम जनता द्वारा पंजाब सरकार के विरुद्ध रोष-प्रदर्शन किया जाएगा।राज़ेश कंधारी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यह रोष-प्रदर्शन 7 नवंबर 2022 सोमवार को दोपहर 12:00 बजे अमृतसर के भंडारी पुल पर किया जाएगा। राजेश कंधारी ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं व आम जनता को पंजाब की भगवंत मान सरकार के विरुद्ध इस रोष-प्रदर्शन में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर सुखमिंदर सिंह पिंटू, अनुज सिक्का, कंवरबीर सिंह मंजिल, अनुज भंडारी, डॉ. राम चावला, हरविंदर सिंह संधू, राजीव शर्मा डिम्पी, श्रुति विज, रघु शर्मा, सतपाल डोगरा, विनोद नंदा, संजीव कुमार, अलका शर्मा, रमन शर्मा, राकेश महाजन, सुधीर श्रीधर, मोनू महाजन, कपिल शर्मा, संदीप बहल, बॉबी वेरका आदि उपस्थित थे।
‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन करें