Breaking News

नगर निगम और पुलिस अधिकारियों  द्वारा फील्ड में उतर कर  रेहडियो को सड़कों से हटा एक जगह पर लगाने की जारी की गई चेतावनी और हिदायतें

रेहड़ी वालों को चेतावनी और हिदायते देते हुए निगम और पुलिस अधिकारी।

अमृतसर,24 नवंबर (राजन): नगर निगम और पुलिस अधिकारियों द्वारा फील्ड में उतर कर रेहडियो को सड़कों से हटा कर एक जगह पर लगाने की हिदायतें जारी की गई है। निगम एस्टेट अफसर धर्मेंद्रजीत सिंह और उनकी टीम, थाना रामबाग की प्रभारी राजविंदर कौर ने अपनी टीम के साथ हॉल गेट से शुरू होकर मानसिंह गेट तक सड़क के दोनों ओर लगी हुई रेहड़ी वालों को चेतावनी और हिदायतें दी गई सभी रेहड़ी वाले यहां से रेहड़िया हटाकर सूरज चंदा सिनेमा के सामने निगम द्वारा शुरू करवाई जा रही रेहड़ी मार्केट में ही अपनी-अपनी रेहड़िया लगाएं। धर्मेंद्रजीत सिंह ने कहा कि सूरज चंदा सिनेमा के सामने निगम द्वारा जो रेहड़ी मार्केट बनाई गई है, वहां पर पहले जो भी रेहड़ी वाला अपनी रेहड़ी लगा लेगा उसे वहां पर पक्का स्थान मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि  अगर किसी द्वारा हॉल गेट से मानसिंह गेट तक सड़क के बीचो-बीच रेहड़ी लगाई तो निगम रेहड़ी को जब्त कर लेगा।

सुल्तानविंड रोड पर भी रेहड़ी हटाई गई

इसी तरह से निगम और पुलिस अधिकारियों द्वारा सुल्तानविंड रोड कबरों वाली जगह के बाहर से लगी रेहड़ी हटाई गई। धर्मेंद्रजीत सिंह ने बताया कि यहां पर रेहड़ी लगाने वालों ने सड़क किनारों पर अपनी रेहड़िया लगाने के लिए मिट्टी के ढेर भी लगाए हुए थे

रेहडिया हटाने के बाद डिच मशीन से इस रास्ते को भी समतल बना दिया गया। उन्होंने कहा कि इन रेहड़ी वालों को सुल्तानपिंड रोड पर ही नहर के पहले ही बाई और जाने वाले रास्ते में निगम की एक खाली जगह पर रेहड़िया लगाने की हिदायतें दी गई है।

शहर की अन्य जगहों पर भी किया जाएगा चयन

निगम ज्वाइंट कमिश्नर हरदीप सिंह ने कहा कि  निगम कमिश्नर कुमार सौरभ राज के दिशा निर्देशों अनुसार शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में रेहड़ी मार्केट लगाने की जगहों का चयन किया जाएगा। ताकि शहर में बढ़ रही ट्रैफिक व्यवस्था के चलते शहर के मुख्य मार्गों से रेहड़िया हटाई जा सके। उन्होंने कहा कि सूरज चंदा सिनेमा के सामने रेहड़िया लगाने के लिए निगम अधिकारियों द्वारा जगह की साफ-सफाई करवाई जा रही है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

मोहकमपुरा क्षेत्र में नशा तस्कर के मकान को तोड़ा

अमृतसर,14 अक्टूबर(राजन): जिला प्रशासन अमृतसर ने आज मोहकमपुरा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत मोहकमपुरा में एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *