Breaking News

महानगर में लूट खसूट की घटनाएं बढ़ती जा रही

अमृतसर,26 नवंबर (राजन): महानगर में लूट खशूट की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।  लुटेरों ने इस बार सुनार की शॉप पर बैठे बुजुर्ग का ध्यान बटा पिस्टल को लूट ले गए। पुलिस मौके पर पहुंच कर  जांच शुरू कर दी  है। बुजुर्ग सुनार का कहना है कि उनकी शॉप पर यह तीसरी घटना है। पहले एक बार उनके बेटे को गोली मारी गई थी, दूसरी बार उनकी शॉप मैनेजर को दातर मार लूटा गया। अब यह तीसरी घटना है, जब लुटेरे उनकी पिस्टल चुरा ले गए हैं। जानकारी के अनुसार मजीठा रोड स्थित 27 फीट रोड की है। सुनार की शॉप करने वाले 75 वर्षीय रोशन लाल चौहान ने जानकारी दी कि वह शाम अपनी शॉप पर बैठे थे। तभी दो युवक उनकी शॉप पर ग्राहक बनकर आए। उन्होंने सुच्चे मोती का चांदी में बना चंद्रमा मांगा। उन्होंने सोमवार को ही उनकी जरूरत पूरी होने की बात कही। इसके बाद लुटेरों ने उनके पीछे रखे पंखे की बात की। उन्होंने वह पंखा खरीदने की इच्छा जाहिर की। जैसे ही रोशन लाल पीछे मुड़े दूसरे लुटेरे ने उनके गल्ले में पड़ी पिस्टल निकाल और दोनों चंद
मिनटों में ही फरार हो गए।

खुद थाने पहुंच दी जानकारी

रोशन लाल ने जानकारी दी कि उन्हों लुटेरों की हरकत पता चल गई थी। उन्होंने गल्ले में देखा तो पिस्टल चोरी हो चुकी थी। वह तुरंत ऑटो पकड़ थाने में पहुंचे और इसकी शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत मिलने के बाद एसीपी नार्थ वरिंदर सिंह खोसा भी मौके पर पहुंचे।

शॉप के खराब हैं सीसीटीवी

रोशन लाल ने बताया कि उनकी शॉप के सीसीटीवी दो महीने पहले खराब हो गए थे। वह उसे कुछ दिनों में ठीक करवाने वाले थे। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं, ताकिआरोपियों की कोई जानकारी मिल सके। 

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की खबर पढ़ने के लिए ट्विटर हैंडल को फॉलो करें

https://twitter.com/AgencyRajan

About amritsar news

Check Also

भारत ने रिहा किए 14 पाकिस्तानी कैदी,वाघा के रास्ते पाकिस्तान भेजा

अमृतसर,6 सितंबर:भारत सरकार की ओर से आज 14 पाकिस्तानी कैदियों को रिहा किया गया। ये …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *