Breaking News

नगर निगम ने पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चला अवैध कब्जे हटाए और वाहन किए जब्त

थाना रामबाग की प्रभारी के साथ निगम एस्टेट अफसर कब्जा धारकों को चेतावनी देते हुए।

अमृतसर,8 दिसंबर (राजन): मेयर करमजीत सिंह रिंटू और निगम कमिश्नर संदीप ऋषि के दिशा निर्देशों अनुसार  नगर निगम ने पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चला अवैध कब्जे हटाए और बाहर भी जब्त किए। एस्टेट अफसर धर्मेंद्रजीत सिंह ने अपनी टीम और थाना रामबाग की प्रभारी राजविंदर कौर के साथ मिलकर रामबाग क्षेत्र में लगती सब्जी मंडी और मच्छी मंडी के दुकानदारों को अवैध कब्जे ना करने की चेतावनी दी गई। इन क्षेत्रों में लग रही रेहड़ियों और फड़ियों वालों को चेतावनी दी गई। मच्छी मंडी के दुकानदारों को चेतावनी दी गई सोमवार तक अपनी दुकानों के बाहर से लोहा उठा ले अन्यथा निगम डिच के माध्यम से लोहा उठाकर जब्त कर लेगी।

लिंक रोड और पुत्तलीघर से वाहन किए जब्त

डीसीपी ट्रैफिक के साथ निगम अधिकारी कार्रवाई करते हुए।

नगर निगम के एस्टेट विभाग और डीसीपी ट्रैफिक अमनदीप कौर के साथ मिलकर लिंक रोड और पुतलीघर क्षेत्र में अवैध कब्जे हटाकर सामान जब्त किया गया। सड़क के बीचो-बीच लगे 6 दोपहिया वाहनों को भी जब्त किया गया। धर्मेंद्रजीत सिंह ने कहा कि पुलिस के साथ लगातार अभियान आगे भी जारी रहेगा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर नगर निगम ने 121 टन कचरा उठाने को नई कंपनी को जारी किया एल ओ आई : एक सप्ताह बाद कंपनी कार्य शुरू कर देगी

अमृतसर, 26 जुलाई (राजन): नगर निगम में शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *