Breaking News

घनी धुंध की चादर छाने से रफ्तार हुई धीमी, पंजाब में रेड अलर्ट,

अमृतसर, 20 दिसंबर (राजन):मंगलवार दिन की शुरुआत धुंध के साथ हुई है। मौसम विभाग की तरफ से जारी सेटेलाइट व्यू में पंजाब व हरियाणा पर घनी धुंध की चादर छाई हुई है। ऐसा मौसम अगले कुछ दिन तक जारी रह सकता है। मौसम विभाग की तरफ से मंगलवार सुबह भारत का सेटेलाइट व्यू रिलीज किया गया। जिसमें पंजाब-हरियाणा पर घनी धुंध की चादर है। जिसका असर आम जीवन पर भी पड़ा। मंगलवार सुबह कुछ फ्लाइट्स लेट हुई, वहीं ट्रेनों की रफ्तार भी धीमी हुई है। पंजाब पुलिस ने सड़कों पर चलने वाले वाहनों को अधिक सावधानी बरतने के आदेश दिए हैं।शहर में भी विजिबिलिटी 50 मीटर के करीब रही।

लैंडिंग के लिए फ्लाइट चक्कर लगाती रही

धुंध का असर फ्लाइट्स पर भी हुआ है। लखनऊ से उड़कर अमृतसर पहुंचने वाली फ्लाइट संख्या 6E6723 इंडिगो तकरीबन 40 मिनट की देरी से लैंड हुई। हालांकि फ्लाइट ने टेकऑफ भी लेट किया था, वहीं लैंडिंग के समय धुंध के कारण भी तकरीबन 10 मिनट फ्लाइट हवा में चक्कर लगाती रही। इसी तरह दुबई से अमृतसर पहुंचने वाली फ्लाइट SG56 भी अपने समय से लेट है। फ्लाइट्स के देरी से लैंड होने के कारण डिपार्चर में देरी से होने की संभावना है।

ट्रेनों पर भी हुआ धुंध का असर

लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी धुंध का असर देखने को मिल रहा है। हिसार से अमृतसर के बीच चलने के वाली 14653 तकरीबन 3 घंटे की देरी से चल रही है। इसी तरह अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 18237 भी 1.40 घंटे की देरी से चल रही है ।अमृतसर से दिल्ली के लिए निकली शताब्दी संख्या 12014 भी 1 घंटे की देरी से चल रही है। इसके अलावा 12460 अमृतसर-नई दिल्ली सूपर फास्ट 3 घंटे की देरी पर है। दिल्ली से अमृतसर आ रही शान-ए-पंजाब 12497 भी आधे घंटे की देरी से चल रही है।

पंजाब में रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने बीते सोमवार ही पूरे पंजाब में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी कर रखा है। यह अलर्ट फिलहाल 21 दिसंबर तक के लिए जारी किया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह अलर्ट और भी दिन आगे बढ़ सकता है। कोहरे के चलते अधिकतर शहरों में आज कम धूप निकलने के आसार हैं।

तापमान में आई गिरावट

तापमान में भी बड़ी गिरावट आई है।अमृतसर में आज न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया, लेकिन आज धूप
कम निकलने के आसार हैं। जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट होगी और यह 20 डिग्री से कम हो सकता है।

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन कर

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

“फ्यूचर टाइकून” भविष्य के नए व्यवसायी तैयार करेगा:अमन अरोड़ा ने कहा-हमारे बच्चे नौकरी लेने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनेंगे

अमृतसर,30 जून(राजन):मुख्यमंत्री पंजाब श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के युवाओं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *