
अमृतसर, 6 अक्टूबर:‘अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन दिनेश बस्सी को पुलिस ने अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। बस्सी की गिरफ्तारी के बाद अमृतसर की सियासत पूरी तरह गरमा गई है। एक ओर जहां कांग्रेस समर्थक और नेता पुलिस की इस कार्रवाई के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। वहीं दूसरी ओर पूर्व लोकल बॉडी मिनिस्टर अनिल जोशी और सांसद गुरजीत सिंह औजला ने पुलिस प्रशासन और पंजाब सरकार पर राजनीतिक रंजिश के तहत कार्रवाई करने का गंभीर आरोप लगाया है।
बेटे पर 50 लाख की ठगी का मामला, पिता को हिरासत में लेने पर उठे सवाल
मामले की जड़ दिनेश बस्सी के बेटे वंश बस्सी और उसके दोस्त अमित बजाज पर दर्ज मामला है। दोनों के खिलाफ थाना सिविल लाइंस में ₹50 लाख की ठगी का केस दर्ज है। इसी मामले के सिलसिले में पुलिस ने दिनेश बस्सी को हिरासत में लिया है। हालांकि, परिजनों और पार्टी नेताओं ने पुलिस की इस कार्रवाई को पूरी तरह नाजायज करार दिया है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News