Breaking News

कॉरिडोर से अतिक्रमण हटाने का जिम्मा अमृतसर विकास अथॉरिटी ने उठाया

अमृतसर, 21 जनवरी(राजन):अमृतसर विकास अथॉरिटी की मुख्य प्रबंधक  दीप शिखा शर्मा द्वारा सरकारी भवनों और सड़कों को अवैध अतिक्रमणों से मुक्त करने की पहल के तहत अतिरिक्त मुख्य प्रबंधक रजत उबराए ने श्री दरबार साहिब के चारों ओर के गलियारे को अवैध अतिक्रमणों से मुक्त करने का कार्य शुरू किया गया है। एक्सियन गुरप्रीत सिंह ने बताया कि संगत की सुविधा के लिए कॉरिडोर को प्राथमिकता दी गई है, क्योंकि इस रास्ते से रोजाना लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं और अवैध अतिक्रमण के कारण सड़क जाम हो जाती है। उन्होंने कहा कि इस काम के लिए लगातार टीमें लगाई गई हैं और जब तक यह कॉरिडोर साफ नहीं हो जाता तब तक काम चलता रहेगा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

हरमनबीर गिल को अमृतसर कमिश्नर का भी मिला चार्ज

हरमनबीर सिंह गिल। अमृतसर, 7 अगस्त: सरकार के आदेश के अनुसार हरमनबीर सिंह गिल बॉर्डर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *