
अमृतसर,24 जनवरी(राजन):पंजाब सरकार द्वारा 2009 बैच के कुछ अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानकारी के अनुसार पंजाब सरकार के जारी आदेशों पर 2009 के बैच के आई.पी.एस. अधिकारियों को डी.आई.जी. रैंक के लिए पदोन्नत किया गया है। बता दें गत दिन मान सरकार ने 1993 बैच के 7 आई.पी.एस. अधिकारियों को डी.जी.पी. रैंक के लिए पदोन्नत किया है। आज जिन अधिकारियों को पदोन्नतियां दी गई हैं, उनमें आईपीएस अधिकारी नवीन सिंगला, स्वपन शर्मा, कुलदीप सिंह अजय मलूजा और राकेश कुमार कौशल के नाम शामिल हैं।
‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन करें