Breaking News

पाकिस्तान की तरफ से भेजा गया बड़ा क्रैश ड्रोन खेतों में गिरा मिला

अमृतसर, 20 अप्रैल (राजन):पाकिस्तान की तरफ से भेजा गया ड्रोन खेतों में गिरा मिला। किसानों ने खेतों में क्रैश ड्रोन को देखा तो इसकी जानकारी पुलिस व बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ ) को दी।ड्रोन को जब्त कर लिया गया है। वहीं, बीएसएफ ने इलाके में सर्च अभियान शुरू कर दिया है, लेकिन अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला । जानकारी के अनुसार पाकिस्तान से भेजा गया ड्रोन अमृतसर के महावा गांव के खेतों में मिला। किसान जब गुरुवार को खेतों में चक्कर लगाने पहुंचे तो उन्हें ड्रोन गिरा मिला। जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस और बीएसएफ  को दे दी। कुछ ही देर में बीएसएफ और पुलिस फोर्समौके पर पहुंची। ड्रोन को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। लगभग6 फीट और 6 प्रोपैलर वाला यह हेक्सा कॉप्टर.ड्रोन है, जो अपने साथ 20 किग्रा तक का भार ले जा सकता है। इसकी हाइट तकरीबन 6 फीट के करीब होती है और इसमें 6 प्रोपैलर लगे हुए हैं। पाकिस्तानी तस्कर इसका इस्तेमाल बड़ी हेरोइन खेप या हथियारों की तस्करी में करते हैं।

बैटरी खत्म होने पर हुआ क्रैश

अनुमान लगाया जा रहा है कि यह ड्रोन बैटरी खत्म होने पर खेतों में क्रैश हो सकता है। फिलहाल सर्च चल रही है और ड्रोन को भी कब्जे में ले लिया गया है। जल्द ही इसे फोरेंसिक जांच के लिए रवाना कर दिया जाएगा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

ASI को गोली मारने वाला 19 साल का शूटर ढेर : अमृतसर में पुलिस ने घेरा तो फायरिंग की

जानकारी देते हुए आईजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर। अमृतसर,26 सितंबर:अमृतसर में ASI जसवंत सिंह को चलती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *