
अमृतसर,2 मई (राजन): सरकारी जमीन की निशानदेही और पैमाइश करने गई नगर निगम एस्टेट विभाग की टीम को लोगों ने बंधक बनाकर पीटा गया। झब्बाल रोड पर स्थित 9 कनाल 16 मरले जगह के एक और किसी द्वारा मकान, धार्मिक स्थल और 2 दुकाने बनाई हुई है। जिसका केस अदालत में भी चल रहा है। अदालत में इस केस की तारीख नजदीक आने पर निगम अधिकारियों के आदेशों पर एस्टेट विभाग के जेडीएम समीर बाबा, पटवारी तजिन्दर सिंह, आशीष कुमार और सुखबीर सिंह इस जगह की निशानदेही और पैमाइश करने के लिए पहुंचे। वहां पर मौजूद लोगों द्वारा उनसे पूछा गया कि आप कहा से आए हैं। जब इन्होंने बताया कि वह नगर निगम से आए हैं, तो उन लोगों ने इनको अपने आईडी कार्ड दिखाने के लिए कहा। जब इनके द्वारा आईडी कार्ड दिखाएं, तो एस्टेट विभाग की टीम ने कहा कि जगह की निशानदेही और पैमाइश करनी हैं। तब उन लोगों ने नगर निगम की टीम के साथ मारपीट करके एक कमरे में बंधक बना लिया गया। वहां से बंधक हुए लोगों ने निगम एस्टेट अफसर धर्मेंद्रजीत सिंह को फोन करके सारी बात बताई। धर्मेंद्रजीत सिंह द्वारा इसकी सूचना निगम कमिश्नर संदीप ऋषि को दी गई। कमिश्नर ऋषि द्वारा पुलिस उच्च अधिकारियों को फोन करके सारी बात से अवगत कराया। जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना गेट हकीमा की पुलिस और एस्टेट विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस में कमरे में बंद किए गए निगम अधिकारी और मुलाजिमों को बाहर निकाला। जिसमें एक मुलाजिम को गहरी चोटें आई हुई थी। एस्टेट अफसर धर्मेंद्रजीत सिंह ने बताया कि पुलिस से मेडिकल डॉकेट लेकर निगम कर्मचारी को सिविल अस्पताल में ले जाकर मेडिकल करवा दिया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस को इसकी शिकायत दे दी गई है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News