
अमृतसर,8 मई (राजन): दरबार साहिब के साथ लगती हैरिटेज स्ट्रीट पर सोमवार सुबह 6.30 बजे एक बार फिर धमाका हुआ। इस इलाके में 32 घंटे में यह दूसरा ब्लास्ट है। हालांकि, इसमें किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है। शनिवार रात को भी यहां धमाका हुआ, इसमें 6 लोग जख्मी हुए थे । पुलिस का कहना है कि बम को कोल्ड ड्रिंक के टिन में डालकर लटकाया गया था। फोरेंसिक टीमें जांच में जुटी हैं। शुरुआती जांच में कोई भी डेटोनेटर बरामद नहीं हुआ। यह दोनों ही कम डेंसिटी वाले बम थे। ये क्रूड बम हैं । डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने कहा कि अभी इन धमाकों के मकसद के बारे में कहना जल्दबाजी होगी। आतंकवाद, शरारत और पर्सनल एंगल, तीनों को ध्यान में रख कर पुलिस जांच में जुटी हुई है।
इस घटना से जुड़े बड़े अपडेट
आज जो ब्लास्ट हुआ, वह शनिवार को हुए धमाके वाली जगह से 10 मीटर की दूरी पर था। जिस पर बीआर अंबेडकर की प्रतिमा से महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति वाले चौक तक एक तरफ का रास्ता बंद कर दिया गया है।इसे पहले पुलिस इस धमाके को रेस्टोरेंट में चिमनी का ब्लास्ट मान रही थी। जब सुबह जांच शुरू हुई तो पुलिस के तथ्य बदल गए। डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर परमिंदर सिंह भंडाल ने बताया कि यह हादसा चिमनी के ब्लास्ट से नहीं हुआ था। कुछ संदिग्ध चीजें मिलीं, जिन्हें फोरेंसिक विभाग देख रही है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News