Breaking News

गुरु नानक देव विश्वविद्यालय द्वारा 28 नवंबर की सभी परीक्षाएं स्थगित

अमृतसर, 27 नवंबर(राजन):गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर द्वारा 28 नवंबर, 2026 (शनिवार) को होने वाली सभी वार्षिक एवं सेमेस्टर परीक्षाएं कुछ प्रशासनिक कारणों के चलते स्थगित कर दी गई हैं।

विश्वविद्यालय के सक्षम अधिकारियों के आदेशानुसार यह निर्णय विश्वविद्यालय से संबंधित मान्यता प्राप्त कॉलेजों, कांस्टीट्यूएंट संस्थानों, एसोसिएट कॉलेजों तथा प्राइवेट परीक्षार्थियों की परीक्षाओं के संबंध में लिया गया है।

विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार स्थगित की गई इन परीक्षाओं की नई तिथि 6 दिसंबर, 2026 (रविवार) निर्धारित की गई है। परीक्षाओं का समय एवं परीक्षा केंद्र पहले वाले ही रहेंगे।

इस संबंध में विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट https://collegeadmissions.gndu.ac.in/StudentArea/ViewDateSheet.aspx पर भी उपलब्ध होगी। विश्वविद्यालय द्वारा सभी संबंधित परीक्षार्थियों से इस सूचना का ध्यान रखने की अपील की गई है।

यह जानकारी डॉ. कमलेश गुलेरिया, प्रोफेसर इंचार्ज (परीक्षा), गुरु नानक देव विश्वविद्यालय ने दी। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में टैगोर की अमृतसर यात्रा पर विशेष कार्यक्रम

अमृतसर, 18 नवंबर(राजन):गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के इतिहास विभाग की ओर से रूसा 2.0 के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *