Breaking News

बीबीके डीएवी कॉलेज फॉर विमेन की छात्राओं का एच.डी.एफ.सी. लाइफ में चयन

अमृतसर,16 मई (राजन):बीबीके डीएवी कॉलेज फॉर विनेन के पी. जी. डिपार्टमैंट ऑफ कामर्स की छात्रओं का भारत की अग्रणी इंश्योरेंस कंपनी एच.डी.एफ.सी. लाइफ में चयन हुआ। सीनियर मैनेजर एच.आर, एच.डी.एफ.सी. लाइफ द्वारा आयोजित एक वर्चुअल प्लेसमेंट ड्राइव में भर्ती पैनल द्वारा 5 छात्राओं का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया में प्री-प्लेसमेंट टॉक के बाद ऑनलाइन टेस्ट और साक्षात्कार शामिल था। डॉ. रमेश आर्य, उप प्रधान डी.ए.वी. प्रबन्धकर्त्री समिति और प्रिंसिपल  डॉ. पुष्पिंदर वालिया ने छात्राओं को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रिंसिपल  ने प्रो. मनोज पुरी, डीन, प्लेसमेंट और उनकी पूरी टीम के निरन्तर प्रयासों की भी सराहना की। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

शिक्षा विभाग ने बोर्ड परीक्षा 2026 8वीं, 10वीं, 12वीं क्लास की तैयारी पूरी कर ली है: ज़िले में कुल 220 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं

अमृतसर, 14 फरवरी(राजन): शिक्षा विभाग पंजाब के निर्देशों के तहत पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *