Breaking News

नगर निगम कमिश्नर ने प्रॉपर्टी टैक्स विभाग में किया भारी फेरबदल, लैंड विभाग में भी अधिकारी नियुक्त

अमृतसर,19 मई (राजन): नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि ने  प्रॉपर्टी टैक्स विभाग में कम टैक्स आने पर कड़ा संज्ञान लेते हुए विभाग के अधिकारियों का भारी फेरबदल किया है। जारी किए गए आदेशों के अनुसार  अनिल अरोड़ा सचिव निगम कमिश्नर के सैक्टरी के साथ-साथ प्रॉपर्टी टैक्स विभाग का केंद्रीय और पूर्वी जोन के नोडल अफसर, सचिव दलजीत सिंह उत्तरी, पश्चिमी, दक्षिण जोन के नोडल अफसर, सुपरिटेंडेंट देवेंद्र सिंह बब्बर अपने मौजूदा कार्यों के साथ-साथ उत्तरी, पश्चिमी, दक्षिणी जोन, सुपरिटेंडेंट हरबंस लाल केंद्रीय, पूर्वी जोन, इंस्पेक्टर सतेंदर सिंह को उत्तरी जोन, इस्पेक्टर शिवप्रसाद पूर्वी जोन, इंस्पेक्टर रविंदर पाल पश्चिमी जोन, इंस्पेक्टर सीताराम केंद्रीय जोन, इंस्पेक्टर राजीव टंडन दक्षिणी जोन में नियुक्त किया गया है।

स्कूर्टनी सैल गठित

प्रॉपर्टी टैक्स विभाग के स्कूर्टनी केसों के निपटारे के लिए स्कूर्टनी सैल का गठन भी किया गया है। सचिव विशाल वधावन को सैल का इंचार्ज, सुपरिटेंडेंट जसविंदर सिंह को सैल में सुपरिटेंडेंट, मनदीप चौहान सर्वेयर नियुक्त किया गया है। सैल केसों की सुनवाई के उपरांत इसकी रिपोर्ट ज्वाइंट कमिश्नर हरदीप सिंह को देंगे।

लैंड विभाग में कुछ तबादले

सचिव विशाल वधावन को नगर निगम सेल आफ प्रॉपर्टी, रिक्लेमेशन ऑफ म्युनिसिपल प्रॉपर्टी का भी चार्ज दिया गया है। सुपरिटेंडेंट सतनाम सिंह को इसमें वधावन के साथ नियुक्त किया गया है।

धर्मेंद्रजीत सिंह एस्टेट अफसर रहेंगे

सुपरिटेंडेंट धर्मेंद्रजीत सिंह एस्टेट अफसर रहेंगे।धर्मेंद्रजीत सिंह के साथ सहायक के तौर पर सुपरीटेंडेंट वीरेंद्र कुमार को नियुक्त किया गया है। दोनों अधिकारी तय बाजारी, स्ट्रीट वेंडिंग जोन, अवैध कब्जे हटाने का कार्य करेंगे। सुपरीटेंडेंट धर्मेंद्रजीत सिंह को डेथ एंड बर्थ विभाग सर्टिफिकेट का भी कार्य दिया गया है।

सचिव राजेंदर शर्मा को ई गवर्नर का भी चार्ज

सचिव रजिंदर शर्मा अपने मौजूदा कार्यों के साथ-साथ निगम ई गवर्नेंस का भी चार्ज दिया गया है। सुपरीटेंडेंट अरुण कुमार को अपने मौजूदा कार्यों के साथ इस कार्य में लगाया गया है। प्रोग्रामर बबीता खन्ना को ई गवर्नेंस में सहायक लगाया गया है। ई गवर्नेंस में  ई ऑफिस, आईएचआरएमएस, बायोमेट्रिक हाजिरी, ई चालान मैनेजमेंट सिस्टम  के कार्य होंगे। जारी आदेशों के अनुसार प्रॉपर्टी टैक्स और लैंड विभाग के क्लर्क, सेवादार, बेलदार तथा बाकी स्टाफ के अलग से आदेश जारी किए जा रहे हैं।

सुपरीटेंडेंट संजय गुप्ता लेखा शाखा में

सुपरीटेंडेंट संजय गुप्ता को लेखा शाखा में नियुक्त किया गया है। संजय गुप्ता प्रोविडेंट फंड सेक्शन देखेंगे। सुपरिटेंडेंट राज सेठी को शिकायत सैल में नियुक्त किया गया है। इंस्पेक्टर राजेश देवगन को विज्ञापन विभाग में नियुक्त किया गया है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में लगी आग

अमृतसर, 15 अक्टूबर:कटरा जयमल सिंह इलाके में स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *