Breaking News

प्रधानमंत्री मोदी के मन में बसता है पंजाब व पंजाबियत : अर्जुन मेघवाल

अर्जुन मेघवाल, अश्वनी शर्मा सहित भाजपा नेताओं ने जनता के समक्ष पेश किए केंद्र की बीजेपी सरकार का 9 वर्षीय लेखा-जोखा

अमृतसर,24 जून(राजन): केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ने गुरुनगरी अमृतसर में भाजपा अमृतसर शहरी के जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू की अध्यक्षता में कटड़ा भाई संत सिंह चौक में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए जहाँ प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की बीजेपी सरकार का रिपोर्ट कार्ड जनता के समक्ष पेश किया, वहीं कहा कि प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के दिल में पंजाब व पंजाबियत बसती है, तभी तो उन्होंने पंजाब के लिए इतना कुछ किया है। पारदर्शिता और जवाबदेही किसी भी जन-हितैषी सरकार के दो आधार-स्तम्भ हैं। ये न केवल जनता को करीब लाकर सरकार से जोड़ते हैं, बल्कि निर्णय लेने की प्रक्रिया में उन्हें समान रूप से अहम भागीदार भी बनाते हैं। अपने 9 साल के कार्यकाल में नरेंद्र मोदी ने खुले व पारदर्शी शासन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई है। इस अवसर पर मेघवाल के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, संगठन महामंत्री श्रीमंथरी श्रीनिवासुलू, प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता, राजेश बागा, भाजपा अमृतसर शहरी प्रभारी प्रवीन बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. जगमोहन सिंह राजू पूर्व आईऐएस, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, राज कुमार वेरका, प्रदेश सचिव राजेश हनी, प्रदेश मीडिया सचिव जनार्दन शर्मा, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलदेव राज चावला, प्रो. लक्ष्मीकांता चावला, पूर्व राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक, भाजपा देहाती जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह मन्ना, अमरपाल सिंह बोनी भी उपस्थित थे।

पंजाब के विकास को पंख लगाने हेतु विभिन्न प्रोजेक्ट देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के सच्चे दोस्त होने का दिया सबूत: अश्वनी शर्मा

अश्वनी शर्मा ने रैली में उपस्थित कार्यकर्ताओं व जनता को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी जी की जनकल्याणकारी नीतियों के कारण देश के गरीबों, किसानों, मजदूरों, दलितों, पिछड़ों और महिलाओं के जीवन में सुखद बदलाव आया है। देश में न सिर्फ आर्थिक विकास की रफ़्तार बढ़ी है बल्कि नवयुवकों के लिए करोड़ों नये रोज़गार के मौके भी पैदा हुए हैं। इन 9 वर्षों में देश में बुनियादी ढांचे का बेमिसाल विकास हुआ है। आज पूरी दुनिया में देश का मान, सम्मान और रुतबा बढ़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार के 9 साल देश में सुशासन, विकास और खुशहाली का प्रतीक बन चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने जहां देश को विकास के मार्ग पर चलाया, वहीं पंजाब और पंजाबियों के प्रति भी अपना फर्ज़ पूरी निष्ठा से निभाया है। देश की स्वतंत्रता के बाद से समस्त नानक नाम लेवा संगत  लगातार पाकिस्तान में रह गये गुरुधामों के दर्शनॉन के खुले दर्शन-दीदार की अरदास करती रही, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री करतारपुर साहिब कॉरीडोर खोल कर श्री गुरु नानक देव जी के साथ जुड़े एतिहासिक स्थान श्री करतारपुर साहिब के दर्शन का अवसर पंजाबियों को दिया। सिख धर्म के प्रति मोदी जी कि श्रद्धा का ही परिणाम है कि श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 550वें प्रकाश पर्व, श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के 350वें प्रकाश पर्व और श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व को केंद्र सरकार ने पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ देश भर में मनाया। श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के साहिबज़ादों की शहादत को नमन करने के लिए और पूरे देश के युवाओं को प्रेरणा देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा भी पंजाबियों के बहुत महत्व रखती है। श्री हरमंदिर साहिब को FCRA का दर्जा देना, अफगानिस्तान से सिख बहनों और भाईयों को सुरक्षित भारत वापिस लाना, श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवित्र स्वरूपों को पूरी मर्यादा के साथ भारत वापिस लाना, काली सूची को समाप्त करना आदि अनेकों कार्य हैं जो मोदी जी के पंजाबीयों और विशेषकर सिखों के प्रति प्रेम को दर्शाते हैं।

1984 सिख नरसंहार के आरोपी जो कि 30 वर्षों से भी अधिक समय से खुले घूम रहे थे, 2014 में मोदी जी ने सरकार बनाते ही 1984 के दंगाइयों को सज़ा दिलाने के लिए “सिट“ का गठन किया और बंद पड़ी फ़ाइलें खोली गईं। आज सज्जन कुमार सहित 100 से अधिक दंगाईयों को अब तक सजाएं हो चुकी हैं।  अभी हाल ही में जगदीश टाईटलर के ख़िलाफ़ भी चार्जशीट दाखिल हो गई है। इंसाफ़ देने के साथ-साथ पीड़ित परिवारों को 5 लाख का मुआवज़ा दे कर उनके पुनर्वास का भी काम किया। उन्होंने कहा कि इसके साथ साथ पंजाब के विकास को पंख लगाने हेतु विभिन्न प्रोजेक्ट देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के सच्चे दोस्त होने का सबूत दिया।

गुरुनगरी में आगामी निकाय चुनाव व लोकसभा चुनाव में पंजाब से भाजपा की जीत सुनिश्चित

हरविंदर सिंह संधू ने रैली में आए हुए सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं व आम लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि भाजपा की इस रैली में उपस्थित विशाल जन-समूह ने साबित कर दिया है कि गुरुनगरी में आगामी निकाय चुनाव व 2024 के लोकसभा चुनाव में पंजाब से भाजपा की जीत सुनिश्चित है। इस अवसर पर जिला महामंत्री सलिल कपूर, मनीष शर्मा, संजीव कुमार, देहाती महामंत्री उदय कुमार रईया व परमजीत सिंह वनिके, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुखमिंदर सिंह पिंटू, डॉ. राम चावला, एडवोकेट कुमार अमित, हरजिंदर सिंह ठेकेदार, पूर्व मेयर बख्शी राम अरोड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद शर्मा, सुरेश महाजन, पूर्व चेयरमैन संजीव खन्ना, संतोख सिंह गुमटाला, बलविंदर कौर, परदीप सिंह भुल्लर, सुखजीत सिंह वालिया, मुखविंदर सिंह मुक्खा, एकता वोहरा, अलका शर्मा, प्रतीक कपूर, गौतम अरोड़ा, विशाल मेहता, तरुण जस्सी, हरदीप गिल, जिला उपाध्यक्ष बलदेव राज बग्गा, अनुज सिक्का, संजय शर्मा, सरबजीत सिंह शंटी, परमजीत सिंह बतरा, मोहित महाजन, संजीव खोसला, मीनू सहगल, अविनाश शैला, चन्द्रशेखर शर्मा, प्रदीप कुमार अजनाला, सुखदेव सिंह अजनाला, सुखदेव सिंह चविंडा, दलविंदर सिंह सब्याल, सुखदेव सिंह रईया, मंदीप सलवान, कुंदन सिंह, जिला सचिव राजेश कुमार टोनी, नरिंदर गोल्डी, मंजीत कौर थिंद, कपिल शर्मा, सीमा शर्मा, ज्योति बाला, सविता महाजन, सुखदेव सिंह हनेरियाँ, सतपाल डोगरा, परगट सिंह मजीठा, राकेश कुमार मजीठा, मंदीप सिंह अजनाला, गुरनाम सिंह अजनाला, राजेश कुमार अटारी, भगवन दास, याशिव भूटानी, मनोहर सिंह, मनीष शूर, शिव कुमार, अरविंदर वड़ैच, गौतम राज, श्रुति विज, गौरव गिल, राजकर्ण बाठ, सभी मंडल अध्यक्ष व हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता व आम लोग भी उपस्थित थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

रेड क्रॉस अमृतसर ने बेसहारा महिलाओं के लिए शुरू किया साझा घर:पवनीत सिंह और मनीष अरोड़ा के सहयोग से साकार हुआ सपना

रेडक्रॉस की बैठक को संबोधित करते डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी।  अमृतसर, 4 जुलाई(राजन):जरूरतमंदों की मदद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *