Breaking News

कार ने एक बुजुर्ग को कुचला

मृतक बिशनदास चौधरी की फाइल फोटो।

अमृतसर,29 जून (राजन): ब्यूटी एवेन्यू क्षेत्र में एक बुजुर्ग को पड़ोसी ने ही अपनी कार के नीचे कुचल दिया। हादसा इतना भयानक था कि मृतक को कार उठाकर नीचे से निकालना पड़ा। तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिवार के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू की है। मृतक बिशनदास चौधरी रात करीब 11 बजे घर के बाहर कुत्तों को खाना डालने के लिए निकले थे। इसी दौरान पड़ोसी ने अपनी इनोवा कार को बैक करना शुरू किया। रात के समय उन्हें पीछे आ रहे बुजुर्ग का अहसास नहीं हुआ और गाड़ी उन पर चढ़ गई। घटना मृतक के बेटे गौरव चौधरी ने देख ली। वह तुरंत कार के पास गए और सभी ने मिलकर कार उठाकर बुजुर्ग को निकाला।

डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

गौरव चौधरी ने बताया कि उनके पिता को गाड़ी से निकाल तुरंत अस्पताल में पहुंचाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह पुलिस-प्रशासन से उन्हें इंसाफ दिलाने की मांग करते हैं। पुलिस को बयान दर्ज करवा दिए गए हैं।

पुलिस ने कार्रवाई की शुरू

थाना सिविल लाइन पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि परिवार के बयानों के आधार पर ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी को भी कब्जे में ले लिया गया है, जिसमें पूरा एक्सीडेंट रिकॉर्ड हुआ है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

ASI को गोली मारने वाला 19 साल का शूटर ढेर : अमृतसर में पुलिस ने घेरा तो फायरिंग की

जानकारी देते हुए आईजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर। अमृतसर,26 सितंबर:अमृतसर में ASI जसवंत सिंह को चलती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *