
अमृतसर,5 जुलाई (राजन):प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन सिख फॉर जस्टिस के हो गई है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक अमेरिका के हाईवे 101 पर पन्नू का एक्सीडेंट हुआ। हालांकि, यह जानकारी सूत्रों से मिली है, जिसकी किसी तरफ से औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है। पन्नू पिछले कुछ समय से अंडरग्राउंड था।लोकेशन ट्रेस न हो, इसके लिए उसने मोबाइल भी स्विच ऑफ कर रखा था। पाकिस्तान में परमजीत सिंह पंजवड़ और कनाडा में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या और यू के में अवतार सिंह खांडा की मौत के बाद पन्नू को डर था कि उसकी भी हत्या हो सकती है।
अमेरिका में बैठकर देता था धमकी
पन्नू मूल रूप से अमृतसर के खानकोट गांव का रहने वाला था। जिसके बाद वह विदेश चला गया। वहां पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आई एस आई के इशारे पर खालिस्तानी मंसूबों को पूरा करने में जुट गया। वह अमेरिका के अलावा इंग्लैंड और कनाडा में अपने संगठन के जरिए भारत विरोधी प्रोपेगंडा चलाता रहा। खालिस्तान की मांग के नाम पर वीडियो जारी कर वह पंजाब में अशांति फैलाने की कोशिश में जुटा हुआ हुआ था। भारत की एजेंसियों को बदनाम कर उन पर दबाव बनाने की कोशिश करता था। हाल ही में उसने खालिस्तान समर्थकों की हत्या के बाद इसके लिए कनाडा और अमेरिका में भारतीय दूतावास के अफसरों को जिम्मेदार ठहराते हुए वीडियो भी जारी किया था। यह उसका धमकी भरा आखिरी वीडियो था।
कुख्यात आतंकियों के संपर्क में था पन्नू
पन्नू यू के बैठे बब्बर खालसा इंटरनेशनल के परमजीत सिंह पम्मा, कनाडा में रहने वाले खालिस्तान टाइगर फोर्स चीफ हरदीप सिंह निज्जर और इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन के मलकीत सिंह फौजी के संपर्क में था।
:
रेफरेंडम 20-20 के नाम से चला रहा था खालिस्तानी आंदोलन
वह पंजाब के गैंगस्टरों और युवाओं को अलग खालिस्तान देश के लिए लड़ने के लिए उकसा रहा था। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उसे आतंकवादी घोषित किया था ।गुरपतवंत पन्नू अमेरिका में बैठकर पिछले लंबे समय से ‘पंजाब रेफरेंडम 20-20’ नाम से खालिस्तानी आंदोलन चला रहा था। यहां वह सिखों को उकसाने की कोशिश कर रहा था। सिखों को खालिस्तान मुहिम से जोड़ने के लिएपन्नू सोशल मीडिया का सहारा लेता था। पन्नू के लिए खालिस्तानी नारे लिखने के लिए वह फंडिंग भी करता था। पंजाब में ऐसे कई लोग पकड़े गए, जिन्होंने पन्नू के कहने पर सरकारी और सार्वजनिक जगहों पर
खालिस्तानी नारे लिखकर माहौल भड़काने का काम किया था।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें