Breaking News

अकाली-भाजपा गठजोड़ का आप सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा : संजय सिंह

सी एम मान की सराहना  ; प्रधानमंत्री मोदी पर कसा तंज

अमृतसर, 6 जुलाई (राजन): राज्यसभा सदस्य संजय सिंह आज पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया द्वारा किए गए मानहानि के  केस के मामले में अदालत में पेश होने के लिए पहुंचे। हालांकि मजीठिया अदालत में नहीं पहुंचे और उन्होंने अपने वकील के माध्यम से पेशी से राहत के लिए अर्जी लगा दी। संजय सिंह ने कहा कि वह माननीय अदालत का आदर करते है और जब भी उन्हें बुलाया जाता है, वह हाजिर हो जाते है। भारतीय जनता पार्टी के नव-नियुक्त पंजाब प्रधान बने सुनील जाखड़ को उन्होंने शुभकामनाएं दी।अकाली-भाजपा के हो रहे गठजोड़ पर उन्होंने कहा कि इससे पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार पर कोई भी असर पड़ने वाला नहीं है। पंजाब की नहरों में 40 साल बाद पानी देखा गया। 27 हजार से अधिक युवाओं को नौकरी दी जा चुकी है। आम आदमी क्लीनिक बनाए गए, जिसमें लोगों का ईलाज हो रहा है। 80 से 90 प्रतिशत लोगों के घरों का बिजली बिल जीरों आ रहा है। यहीं कारण है कि जालंधर के उप चुनाव आप ने जीता है

पंजाब के मुख्यमंत्री मान की सराहना की

संजय सिंह ने कहा कि इस गठबंधन को पंजाब की जनता ने दस साल तक भोगा है। तब वह प्रभारी थे और उस समय हालत पंजाब की ख़राब थी। हालत यह थी कि हत्या, लूट, डकैती, ड्रग्स के धंधे पूरी तरह से फैले हुए थे। अगर फिर से वहीं गठबंधन करने जा रहे है तो पंजाब की जनता उन्हें सबक सीखा देगी। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सराहना की और कहा कि पंजाब में ला एंड आर्डर की स्थिति कंट्रोल है। पंजाब पुलिस इसके लिए बढ़िया काम कर रही है।

प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते ये कहा

संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि उनका हाल घड़ी डिटर्जेंट वाशिंग पाउंडर वाला हाल है, जिसमें कहा जाता है कि पहले इस्तेमाल करे फिर विश्वास करे। उनका हाल यह हो चुका है कि जो लोग भ्रष्टाचार कर रहे है, उन्हें भाजपा में शामिल करके उनके सारे पाप धो रहे है। यहीं हाल महाराष्ट्र में भी हुआ। भोपाल में उन्होंने कहा था कि वह एक भी भ्रष्टाचारी को नहीं बख्शेंगे। आज वह महाराष्ट्रा के भ्रष्टाचारियों को भाजपा में ला रहे है और उन्हें मंत्री बना रहे है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

रेड क्रॉस अमृतसर ने बेसहारा महिलाओं के लिए शुरू किया साझा घर:पवनीत सिंह और मनीष अरोड़ा के सहयोग से साकार हुआ सपना

रेडक्रॉस की बैठक को संबोधित करते डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी।  अमृतसर, 4 जुलाई(राजन):जरूरतमंदों की मदद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *