Breaking News

जिले के संगठनात्मक ढांचे की सरंचना के विश्लेषण को लेकर हरविंदर संधू ने की अलग-अलग बैठकें

अमृतसर,15 जुलाई (राजन):भारतीय जनता पार्टी अमृतसर शहरी के संगठनात्मक ढांचे की बूथ स्तर तक की संरचना के विश्लेषण को लेकर भाजपा अमृतसर शहरी जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू द्वारा अलग-अलग बैठकें भाजपा जिला कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में हुई। हरविंदर सिंह संधू की अध्यक्षता में आयोजित इन अलग-अलग बैठकों में जिला महामंत्री मुनीष शर्मा, सलिल कपूर व संजीव कुमार, विधानसभा इंचार्ज सुखमिंदर सिंह पिंटू, डॉ. राम चावला, हरजिंदर सिंह ठेकदार, एडवोकेट कुमार अमित, पूर्व चेयरमैन संजीव खन्ना, जिला उपाध्यक्ष बलदेव राज बग्गा, संजीव खोसला, अनुज सिक्का, परमजीत सिंह बतरा, मोहित महाजन, सरबजीत सिंह शंटी, याशिव भूटानी, मंडल प्रभारियों, सभी मंडल अध्यक्षों व उनके महामंत्रियों ने भाग लिया। शहरी संगठनात्मक ढांचे का विश्लेषण किया वहीं रह गई कमियों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत में संगठन की सरंचना का सबसे बड़ा महत्त्व है। उन्होंने कहा कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के कार्यकर्त्ता आज पूरे देश सहित पंजाब में आगामी चुनावों में जीत के लिए कार्यरत्त हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी के प्रत्याक्षी की हार-जीत में उसकी पार्टी के कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रहती है, जो उसके लिए घर-घर जाकर वोट मांगते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि आज जनता में भारतीय जनता पार्टी के प्रति उत्साह व् रुझान बहुत मज़बूत है। उन्होंने कहा कि आने वाले नगर निगम चुनाव तथा 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी कार्यकर्ताओं के कड़े परिश्रम से बहुमत हासिल कर विजय हासिल करेंगें। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट अमृतसर रूपिंदर पाल सिंह ने जिला अमृतसर के लोगों के लिए अलग-अलग आदेश किए जारी

एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट अमृतसर रूपिंदर पाल सिंह। अमृतसर, 7 मई: एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट अमृतसर रूपिंदर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *