Breaking News

कनाडा में हादसे का शिकार हुए एनआरआई का शव लेने कैबिनेट मंत्री एयरपोर्ट पहुंचे

हर प्रवासी भारतीय के दर्द में खड़ा होना मेरा कर्तव्य

दिलप्रीत सिंह ग्रेवाल का शव लेने एयरपोर्ट पहुंचे कैबिनेट मंत्री धालीवाल और परिवार के सदस्य। 

अमृतसर, 20अगस्त(राजन):कनाडा में एक दुर्घटना में जान गंवाने वाले फाजिल्का के युवक दिलप्रीत सिंह ग्रेवाल का पार्थिव शरीर देर रात गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा, जिसे प्रवासी भारतीय मामलों के कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल और दिलप्रीत सिंह के परिवार सदस्यों ने प्राप्त किया। इस मौके पर परिवार के साथ दुख साझा किया। धालीवाल ने कहा कि पलायन की बड़ी त्रासदी ऐसे अप्रत्याशित हादसों से और बढ़ जाती है, जब न तो हम समय पर अपने किसी करीबी की मदद तक पहुंच पाते हैं और न ही जरूरत के समय वह हमारी मदद कर पाता है।  उन्होंने कहा कि जब मुझे इस हादसे के बारे में पता चला तो मैंने परिवार के अनुरोध पर जवान दिलप्रीत सिंह के शव को भारत लाने के प्रयास शुरू कर दिए, जिसे मुख्यमंत्री भगवंत मान  के नेतृत्व में सफल हुए हैं।  उन्होंने कहा कि हम इसे टाल नहीं सकते, लेकिन दुख की घड़ी में अगर हम शामिल हो जाएं तो परिवार का दुख साझा हो जाता है।  धालीवाल ने कहा कि प्रवासन मामलों के मंत्री होने के नाते इस परिवार की मदद करना मेरा कर्तव्य हैं।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले बनाने वाले कारीगरों की व्यस्तता चरम पर पहुंच गई है

अमृतसर,18 अक्टूबर: दशहरा पर्व नजदीक आते ही रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले बनाने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *