Breaking News

अजनाला और  रमदास की  करोड़ो की लागत से करवाई जाएगी कायाकल्प :धालीवाल

अमृतसर,1 सितंबर(राजन): मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार गांवों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है और ग्रामीण लोगों को भी शहरों की तरह सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।  ये शब्द कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहे धालीवाल ने कहा कि स्थानीय निकाय मंत्री ने नगर कौंसिल रामदास में जल शोधन संयंत्र स्थापित करने के लिए 5 करोड़ 88 लाख रुपये, सीवेज ट्रीटमेंट के लिए 9 करोड़ 12 लाख रुपये तथा रमदास में स्वच्छ मिशन योजना के तहत 27 लाख रुपये की राशि जारी की है।  धालीवाल ने स्थानीय निकाय मंत्री  बलकार सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा कि इन योजनाओं के शुरू होने से अजनाला वासियों को काफी राहत मिलेगी और जीवन स्तर भी ऊंचा होगा।  उन्होंने कहा कि अजनाला शहर में लोगों को साफ पानी मुहैया कराने के मकसद से 6 एकड़ जमीन में प्लांट लगाया जाएगा और वाटर टैंक के जरिए पानी की सप्लाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर की साफ-सफाई के लिए कचरा संग्रहण वाहन भी खरीदे जा रहे हैं।

अजनाला शहर को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाएगा

सुरक्षा व्यवस्था के बारे में बात करते हुए धालीवाल ने कहा कि पूरे शहर में 150 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और इसका एस्टीमेट बनाकर सरकार को भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि ये सभी कार्य समय पर शुरू किये जायेंगे तथा कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जायेगा।  धालीवाल ने कहा कि हमारी सरकार आम लोगों की सरकार है और हमने बेरोजगारी दूर करने के उद्देश्य से अपने डेढ़ साल के कार्यकाल में युवाओं को 35 हजार से ज्यादा नौकरियां उपलब्ध करायी हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार सिर्फ दिखावा करती थी, जबकि हमारी सरकार जमीनी स्तर पर उतरकर लोगों के लिए काम कर रही है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

धान की कटाई फसल पूरी तरह पकने के बाद ही करें: डिप्टी कमिश्नर

डिप्टी कमिश्नर अमृतसर दलविंदरजीत सिंह। अमृतसर, 28 सितंबर(राजन): डिप्टी कमिश्नर अमृतसर दलविंदरजीत सिंह  ने जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *