
अमृतसर,10 अक्टूबर (राजन): नगर निगम एमटीपी विभाग के सेंट्रल जोन के एटीपी अरुण खन्ना, बिल्डिंग इंस्पेक्टर निर्मलजीत वर्मा और उनकी टीम ने शिकायतें आने पर कटरा परजा, गंज दी मोरी और केसर ढाबा स्ट्रीट में बिना नक्शा मंजूर करवाए हो रहे निर्माण कार्य बंद करवाए गए। निर्माण कार्य करवाने वालों को अधिकारियों ने जमीनों के सभी दस्तावेज लेकर कार्यालय में आए और नक्शा मंजूर करवाने के दिशा निर्देश दिए। एटीपी अरुण खन्ना ने लोगों से अपील की कि बिना नक्शा मंजूर करवाए निर्माण कार्य शुरू न करवाए।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News