Breaking News

बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने हेरोइन की बरामद

अमृतसर, 22 दिसंबर: सीमा सुरक्षा बल और पंजाब पुलिस द्वारा  संयुक्त तलाशी अभियान के अंतर्गत गांव  रानियां, जिला अमृतसर से हेरोइन बरामद की है। बीएसएफ अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान से आए एक ड्रोन द्वारा इस सीमावर्ती क्षेत्र में हेरोइन का पैकेट फेंका गया। तलाशी अभियान से गांव रानियां   से पीले चिपकने वाले टेप में लिपटी हुई 540 ग्राम हेरोइन और उससे जुड़ी एक हुक  जब्त की। बीएसएफ के जवानों ने पंजाब पुलिस के साथ मिलकर पाकिस्तानी तस्करों द्वारा भारतीय क्षेत्र में नशीली हेरोइन की तस्करी के एक और प्रयास को सफलतापूर्वक विफल कर दिया।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पुलिस ने 9 किलो हेरोइन के साथ एक स्मगलर को किया गिरफ्तार

अमृतसर,9 मार्च (राजन): पंजाब के डीजीपी गौरव यादव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ट्रांस-बॉर्डर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *