Breaking News

पुलिस ने 400 गुम मोबाइल खोज निकाले : CEIR पोर्टल से ट्रैक कर मालिकों को लौटाए

अमृतसर,10 मार्च: पुलिस ने लगभग 400 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिए हैं। इन मोबाइल फोन की कुल कीमत लगभग 85 लाख रुपय बताई जा रही है। यह सभी मोबाइल अलग-अलग स्थानों से ट्रैक करके एकत्र किए गए थे ।

इस मौके पर अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने पत्रकारों  से बातचीत करते हुए बताया कि पुलिस विभाग हमेशा जनता के साथ बेहतर संबंध बनाए रखने और उनकी मदद करने को प्राथमिकता देता है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी पुलिस द्वारा दो बार विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए थे, जिनमें पहले 100 और फिर 200 मोबाइल फोन उनके मालिकों को लौटाए गए थे। अब तीसरे कार्यक्रम के तहत करीब 400 मोबाइल फोन वापस किए जा रहे हैं।

CEIR पोर्टल से देशभर में ट्रैक किए गए फोन

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि मोबाइल फोन को ट्रैक करने के लिए केंद्र सरकार के सीईआईआर पोर्टल की मदद ली गई। इस पोर्टल के जरिए पूरे देश में मोबाइल फोन को ट्रैक किया जा सकता है। इसी तकनीक की सहायता से कई मोबाइल पंजाब के अलग-अलग जिलों और अन्य राज्यों से भी बरामद किए गए।बरामद किए गए मोबाइल फोन में 13 आईफोन और 387 अलग-अलग कंपनियों के एंड्रॉयड फोन शामिल हैं। इन सभी मोबाइल फोन को साइबर पुलिस स्टेशन और अन्य थानों की टीमों ने मिलकर ट्रैक कर बरामद किया है।

पुलिस कमिश्नर ने इस सफलता के लिए पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि पुलिस की मेहनत और तकनीक के सही उपयोग से लोगों की खोई हुई चीजें वापस मिलना संभव हो रहा है।

जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर।

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि मोबाइल फोन खोने से लोगों को सिर्फ फोन की कीमत का ही नुकसान नहीं होता, बल्कि उसमें मौजूद जरूरी डाटा भी खो सकता है, जो कई बार बहुत कीमती और महत्वपूर्ण होता है। इसलिए उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर किसी का मोबाइल फोन गुम हो जाए तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि उसे जल्द से जल्द ट्रैक किया जा सके।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

बीएसएफ ने पाकिस्तान घुसपैठिए  को किया काबू

अमृतसर, 4 मार्च: अंतरराष्ट्रीय सीमा अटारी पर बिना पासपोर्ट और वीजा के भारत में प्रवेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *