
अमृतसर,10 मार्च:विधानसभा हलका खेमकरण के अधीन आने वाले गांव कलसियां कलां के मौजूदा सरपंच को केंद्रीय एजेंसी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने मंगलवार तड़के उनके घर से 18 किलो हेरोइन के साथ हिरासत में लेने की खबर सामने आई है। इस संबंध में संबंधित एजेंसी ने अमृतसर थाने में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि देर रात तक किसी भी अधिकारी की ओर से करीब 90 करोड़ रुपये कीमत की इस हेरोइन की बरामदगी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई।
सूत्रों के अनुसार, मंगलवार तड़के NCB की एक विशेष टीम ने गांव कलसियां कलां में मौजूदा सरपंच परमजीत सिंह के घर पर दबिश दी। इस दौरान टीम ने घर में मौजूद सरपंच परमजीत सिंह को हिरासत में लेकर तलाशी अभियान चलाया। बताया जा रहा है कि सरपंच की निशानदेही पर 18 किलो हेरोइन बरामद की गई ।
इस कार्रवाई को लेकर जिला तरनतारन के किसी भी पुलिस अधिकारी ने फिलहाल जानकारी देने से इनकार कर दिया है और खबर लिखे जाने तक मामले की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News