Breaking News

आईएएस अधिकारी विजय कुमार सिंह बने पंजाब सीएम के स्पेशल चीफ सचिव

अमृतसर, 30 दिसंबर :पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नए प्रिंसिपल सचिव वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विजय कुमार सिंह को नियुक्त किया गया है। 1990 बैच के वीके सिंह वर्तमान में रक्षा मंत्रालय में सचिव के पद पर कार्यरत थे। वह पूर्व सैनिकों का विभाग देख रहे थे। वीके सिंह का पंजाब और केंद्र सरकार के विभिन्न प्रशासनिक पदों पर करीब 33 वर्षों से अधिक कार्य करने का अनुभव है। वीके सिंह मूल रूप से बिहार के रहने वाले है। इससे पहले वह केंद्र सरकार के वस्त्र मंत्रालय में भी विशेष सचिव में काम कर चुके है। रक्षा मंत्रालय के सचिव से पहले वह कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर भी कार्यरत रह चुके हैं। पूर्व मुख्य सचिव विनी महाजन के केंद्र में चले जाने के बाद विजय कुमार सिंह सबसे सीनियर हैं। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के प्रमुख विभागों की कमान भी जिन आईएएस अधिकारियोंको सौंपी है, उन्हें एक की जगह तीन-तीन विभाग सौंपे हुए हैं। ।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले बनाने वाले कारीगरों की व्यस्तता चरम पर पहुंच गई है

अमृतसर,18 अक्टूबर: दशहरा पर्व नजदीक आते ही रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले बनाने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *