Breaking News

किसानों के समर्थन में यूथ कांग्रेस का केंद्र सरकार खिलाफ प्रदर्शन, भाजपा दफ्तर का किया घेराव

अमृतसर,22 फरवरी :किसानों के समर्थन में यूथ कांग्रेस की ओर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। उन्होंने जमकर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और भाजपा दफ्तर का घेराव किया। यूथ कांग्रेस शहरी के प्रधान राहुल कुमार ने बताया कि भाजपा  सरकार किसानों के साथ धक्केशाही कर रही है। कल भी एक नौजवान को गोली लगी और उसे अपनी जान गंवानी पड़ी। उसके बावजूद सरकार किसानों की मांगों को अनदेखा कर रही है।उन्होंने किसान देश के अन्नदाता हैं और शांति से आगे बढ़ना चाहते हैं लेकिन सरकार उनके साथ दुश्मनों जैसा व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ ऐसी धक्केशाही यूथ कांग्रेस की ओर से बर्दाश्त नहीं की जाएगी इसीलिए आज बीजेपी दफ्तर का घेराव किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी

यूथ कांग्रेस की ओर से भाजपा दफ्तर खन्ना समारक के नजदीक हाथी गेट के बाहर पहले सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की गई। उसके बाद भाजपा दफ्तर का घेराव किया गया। यूथ कांग्रेस ने कहा कि किसानों के साथ कांग्रेस हर कदम पर खड़ी है और ऐसी धक्के शाही कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा की मोदी सरकार हिटलर राज चला रही है जहां किसी को भी अपनी बात रखने का कोई हक नही है ऐसे में यह लोकतंत्र का भी कत्ल
है। सरकार केवल अपनी मनमानी कर रही है और किसी को भी इंसाफ देने से कतरा रही है ।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पंजाब में वेयरहाउस डिस्ट्रिक्ट मैनेजर ने जहर निगलकर की आत्महत्या : परिवहन मंत्री को जिम्मदार ठहराया; वीडियो सामने आने के बाद लालजीत भुल्लर का इस्तीफा

अस्पताल में मृतक गगनदीप सिंह रंधावा।  अमृतसर, 21 मार्च:पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के अमृतसर डिस्ट्रिक्ट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *