Breaking News

पंजाब के पांच जिलों को मिले नए एसएसपी

अमृतसर,22 मार्च: चुनाव आयोग की तरफ से पंजाब के पांच जिलों में नए एसएसपी तैनात कर दिए गए हैं। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि दीपक पारिक को एसएसपी बठिंडा तैनात किया गया है, जबकि अंकुर गुप्ता को एसएसपी जालंधर ग्रामीण तैनात किया गया है।इसी तरह सिमरत कौर को एसएसपी मलेरकोटला, सुहैल कासिम मीर को एसएसपी पठानकोट और डॉ. प्रज्ञा जैन को एसएसएपी फाजिल्का तैनात किया गया है। इससे पहले वीरवार को इन जिलों के अधिकारियों को हटाने के आदेश जारी किए थे। इनमें इनमें 4 पीपीएस अधिकारियों में जालंधर देहाती एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर, पठानकोट एसएसपी दलजिंदर सिंह, फाजिल्का एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ और मलेरकोटला के एसएसपी हरकमल प्रीत सिंह खख को आईपीएस कैडर न होने पर बदला गया था। जबकि बठिंडा एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल को खडूर साहिब से कांग्रेसी सांसद जसबीर सिंह डिंपा का भाई होने के कारण हटाया गया। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

डीएनडीयू के पूर्व छात्र जसप्रीत सिंह को USA में वैश्विक मंच पर सम्मानित किया गया

‘बुर्ज ग्लोबल पावर 100 अवार्ड’ से सम्मानित होते हुए जसप्रीत सिंह। अमृतसर,29 मार्च:गुरु नानक देव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *