Breaking News

नगर निगम अधिकारियों के लिए आयोजित की ट्रेनिंग वर्कशाप 

अमृतसर,1अप्रैल(राजन): निगम कमीश्नर हरप्रीत सिहं के दिशा-निर्देश अनुसार नगर निगम अमृतसर द्वारा दफ्तरों में यौन उत्पीड़न रोकने, निर्माणकार्यों में हेल्थ और सेफ्टी मानकों के पालन तथा आम लोगो की शिकायतों के प्रभावशाली निवारण के विषय पर ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विंश्व बैंक के सहयोग से चलाए जा रहे पंजाब म्यूनिसिपल सर्वसिस इंप्रूवमेंट प्रोजेक्ट के तहत आयोजित इस ट्रेनिंग कार्यक्रम में निगम के अलग-अलग विभागों के अधिकारियों व स्टाफ, अमृतसर बल्क वाटर स्पलाई प्रोजेक्ट के अधिकारी तथा लार्सन एंड टूब्रो कंपनी के स्टाफ ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन अमृतसर बल्क वाटर स्पलाई प्रोजेक्ट के मैनेजर कुलदीप सिहं सैणी (रिटायर्ड चीफ इंजीनियर) ने किया। उन्होनें बताया कि  इस ट्रेनिंग कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य निगम कर्मचारियों की कार्य क्षमता बढ़ाना, कार्यस्थल और निर्माणकार्यों में लागू होने वाले कानूनों के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ विभाग द्वारा शिकायतों के निवारण के लिए बनाए गए एमसेवा पोर्टल के बारे में जानकारी देना था। क्योंकि गुड गर्वंनस के लिए जरूरी है की कर्मचारियों को भी समय-सामय पर अपग्रेड किया जाए।

कामकाजी महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में जानकारी होना आवश्यक

इस मौके पर डा. उषा कपूर ने कहा कि कामकाजी महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में जानकारी होना आवश्यक है। क्योंकि अक्सर जानकारी के आभाव और सामाजिक दबाव में महिलाऐं कार्यस्थलों में यौन उत्पीड़न होने पर शिकायत नही कर पाती। इसलिए जरूरी है कि वह सविधान और महिला कर्मचारियों के लिए बनाए गए कानूनों के बारे में जागरूक बनें। उन्होंने साथ ही पुरूष कर्मचारियों को भी कार्यस्थल में महिलाओं के प्रति अपने व्यवहार में सावधानी बरतने में जोर दिया।

सावधानीयों और नियमों को अपनाकर दुर्घटनाओं  में कमी लाई जा सकती

वंही पीएमआईडीसी चण्डीगढ़ से विशेष तौर पर पहुँचे इन्वायरमेंट व सोशल एक्सपर्ट ने परियोजनाओं को कामयाबी से पूरा करने के लिए हितधारकों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उनकी भागीदारी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं हेल्थ और सेफ्टी एक्सपर्ट डा. मौनिका सभरवाल ने बताया की हर साल पूरे विश्व में निर्माणस्थलों में लगभग दस करोड़ और भारत में एक करोड़ सत्तर लाख दुर्घटनाए होती है, जिनमें से भारत में 45 हजार दुर्घटनाए घातक स्तर की होती है। जिससे की वर्करों की मौत भी हो जाती है। लेकिन जरूरी सावधानीयों और नियमों को अपनाकर एैसी घटनाओं में 98 प्रतिशत तक कमी लाई जा सकती है।  वहीं सामाजिक सुरक्षा अधिकारी समृति शर्मा ने विभाग द्वारा शुरू किए गए आनलाईन शिकायत निवारण पोर्टल एमसेवा की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर एम.टी.पी नरेंद्र शर्मा, सैक्रटरी राजेंद्र शर्मा, एक्सईन भलिंदर सिंह, डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर नरेंद्रपाल सिहं, एलएंडटी के प्रोजेक्ट डायरेक्ट्र संजय सिहं, अश्वनी कुमार, कृष्णा लोकेश आदि भी उपस्थित थे। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

रेड क्रॉस अमृतसर ने बेसहारा महिलाओं के लिए शुरू किया साझा घर:पवनीत सिंह और मनीष अरोड़ा के सहयोग से साकार हुआ सपना

रेडक्रॉस की बैठक को संबोधित करते डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी।  अमृतसर, 4 जुलाई(राजन):जरूरतमंदों की मदद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *