Breaking News

केजरीवाल की रिहाई की मांग को लेकर आप वर्कर्स सड़कों पर उतरे

अमृतसर, 8 अप्रैल:आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की रिहाई की मांग के लिए आप वर्कर्स सड़कों पर पद यात्रा निकाल रहे हैं। बिहार विकास मंच के लगभग 2000 के करीब कार्यकर्ता ने फोकल प्वाइंट से गोल्डन गेट तक पैदल मार्च निकाला और मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बिहार विकास मंच ओर आप के सदस्य सुरिंदर कुमार यादव ने बताया कि मोदी सरकार की ओर से अरविंद केजरीवाल पर झूठे केस रजिस्टर किए गए हैं। उन पर जो भी केस किए गए हैं उनका कोई सबूत नहीं है इसीलिए आज उनकी रिहाई के लिए सभी राज्यों में बिहार विकास मंच की ओर से पैदल मार्च निकाला जा रहा है।

अरविंद केजरीवाल के पक्ष में प्रदर्शन किया

राष्ट्रीय बिहार विकास मंच के नेता महिपाल सिंह ने कहा कि वे अरविंद केजरीवाल की सोच से प्रभावित हैं और 2014 से ही अरविंद केजरीवाल के साथ जुड़े हुए हैं। वहीं, अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर पूरे देश में गुस्सा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय बिहार विकास मंच के कार्यकर्ता पूरे भारत के 28 राज्यों में जुड़े हुए हैं और पूरे भारत में अरविंद केजरीवाल के पक्ष में प्रदर्शन किया जा सकता है। यह पैदल मार्च अरविंद केजरीवाल और उनके पक्ष में किया जा रहा है कहा कि वह इस पैदल मार्च के जरिए भारत.सरकार और ईडी पर दबाव बनाना चाहते हैं।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह बैन: और भी आदेश किए जारी

एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट रूपिंदर पाल सिंह की फाइल फोटो।  अमृतसर, 8 मार्च: एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *