
अमृतसर, 6 नवंबर(राजन): भारत की पहली डिजिटल जनगणना-2027 के तहत नागरिकों को स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके तहत नागरिक 16 नवंबर से 30 नवंबर, 2026 तक घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से अपने परिवार से संबंधित आवश्यक जानकारी दर्ज करवा सकेंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर अमृतसर दलविंदरजीत सिंह, ने बताया कि जनगणना की प्रक्रिया को और अधिक सरल, पारदर्शी तथा प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पहली बार डिजिटल तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्व-गणना की सुविधा के माध्यम से नागरिक निर्धारित समय के दौरान अपनी सुविधानुसार परिवार की जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे।
डिप्टी कमिश्नर ने आगे बताया कि स्व-गणना के लिए विशेष ऑनलाइन पोर्टल https://se.census.gov.in तैयार किया गया है, जिसके माध्यम से नागरिक अपने परिवार की आवश्यक जानकारी दर्ज कर सकते हैं। जानकारी सफलतापूर्वक जमा होने के बाद एक विशेष स्व-गणना आई.डी. जारी की जाएगी। नागरिकों को इस आई.डी. को संभालकर रखना होगा तथा बाद में घर-घर आने वाले जनगणना कर्मचारियों के साथ साझा करना होगा, ताकि ऑनलाइन दर्ज की गई जानकारी का सत्यापन किया जा सके।
उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे विभिन्न माध्यमों से जनगणना-2027 के संबंध में प्रचार एवं जागरूकता गतिविधियों को तेज करें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने स्तर पर लोगों तक स्व-गणना की प्रक्रिया के बारे में जानकारी पहुंचाएं और उन्हें इस डिजिटल सुविधा का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करें, ताकि जनगणना की प्रक्रिया को सुचारू एवं प्रभावी ढंग से संपन्न किया जा सके।
उन्होंने जिला निवासियों से अपील की कि वे इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और जनगणना-2027 की प्रक्रिया में सक्रिय रूप से सहयोग दें।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News