
अमृतसर, 6 नवंबर :पंजाब में शुक्रवार दोपहर चलती कर्मभूमि एक्सप्रेस में अचानक आग लग गई। आग इंजन के साथ लगे जनरल डिब्बे में भड़की और देखते ही देखते ट्रेन के 4 जनरल कोच इसकी चपेट में आ गए।आग की चपेट में आए डिब्बों में यात्री सवार थे। इससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। ट्रेन रुकते ही यात्री जान बचाने के लिए नीचे उतरकर खेतों की ओर भागने लगे। इस
दौरान कई यात्रियों ने ट्रेन से छलांग भी लगा दी।
घटना फतेहगढ़ साहिब के साधूगढ़ और पटियाला के सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के बीच हुई। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन, दमकल विभाग और राहत टीमों को अलर्ट किया गया। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन नंबर 12508 कर्मभूमि एक्सप्रेस अमृतसर से पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी जा रही थी ।
हादसा दोपहर करीब सवा 1 बजे हुआ। सरकारी रेलवे
पुलिस ने बताया कि कोच के पंखे में शॉर्ट सर्किट होने के
कारण यह घटना हुई। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
रेलवे ने 8 ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए
कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग लगने की घटना के बाद रेल
यातायात प्रभावित हुआ है। इसके चलते रेलवे ने 8 ट्रेनों
के रूट डायवर्ट किए हैं। अंबाला मंडल की ओर से जारी
डायवर्जन प्लान के अनुसार डाउन दिशा की 5 और अप
दिशा की 3 ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया गया।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News