Breaking News

मशहूर मिठाई की दुकान से खरीदी गई मिठाई में फंगस लगी पाई गई

अमृतसर, 29 जुलाई: मशहूर मिठाई की दुकान कान्हा स्वीट विवादों के घेरे में आ गई है। दरअसल, यहां ग्राहक द्वारा स्वीट शॉप से चमचम खरीदी गई, जिसमें फंगस लगी हुई थी। इस घटना के बाद ग्राहक महिला ने वीडियो बनाकर वायरल कर दी। महिला ग्राहक का कहना है कि दुकानदार की तरफ जहर परोसा जा रहा है।जानकारी के अनुसार अमृतसर के लॉरेंस रोड स्थित कान्हा स्वीट्स से अपने बच्चे के लिए मिठाई खरीदने वाली एक महिला का कहना है कि उसने दुकानदार से मोती चूर के लड्डू लिए के साथ चमचम खरीदी थी, जो अक्सर उक्त दुकान से ही मिठाई खरीदती है।  जैसे ही वह लेकर पहुंची तो उसने देखा कि चमचम में फंगस लगी हुई है, उसने तुरंद दुकानदार को फोन किया, जिस पर उसने दुकान पर आकर बात करने को कहा। 

दुकानदार ने महिला से माफी मांगी

महिला जब उक्त मिठाई को लेकर दुकान पर पहुंची तो दुकानदार का कहना था कि  गर्मी ज्यादा होने के कारण ग्राहक द्वारा मिठाई को फ्रिज में ना रखने के कारण उक्त घटना हुई है, साथ ही दुकानदार ने महिला से माफी मांगी गई।  वहीं गुस्साए ग्राहकों  का कहना है कि उक्त घटना की शिकायत सेहत विभाग को की जाएगी। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट अमृतसर रूपिंदर पाल सिंह ने जिला अमृतसर के लोगों के लिए अलग-अलग आदेश किए जारी

एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट अमृतसर रूपिंदर पाल सिंह। अमृतसर, 7 मई: एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट अमृतसर रूपिंदर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *