
अमृतसर,28 अक्टूबर: बीएसएफ के अधिकारियों के अनुसार एक संदिग्ध नार्को ड्रोन के बारे में बीएसएफ की खुफिया शाखा से विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए बीएसफ के सतर्क जवानों ने एक खेत से एक ड्रोन और एक पैकेट हेरोइन जिसका वजन लगभग 480 ग्राम बरामद किया। अमृतसर जिले के रोरनवाला खुर्द गांव के पास तलाशी अभियान के दौरान एक खेत में मादक पदार्थ बरामद किया गया।नशीले पदार्थों को एक प्लास्टिक की बोतल में छुपाया गया था, जिसे पीले रंग के टेप में लपेटा गया था, जिसमें एक इम्प्रोवाइज्ड रिंग और रोशनी वाली पट्टी लगी हुई थी।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News