Breaking News

आम आदमी पार्टी पंजाब को मिला नया प्रधान, मुख्यमंत्री मान ने की घोषणा

अमृतसर, 22 नवंबर :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है कि आज मैंने पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी अपने दो करीबी साथी कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी को सौंप दी है। पार्टी ने फैसला किया है कि अमन अरोड़ा पार्टी अध्यक्ष और शैरी कलसी वर्किंग प्रेसीडेंट के तौर पर काम करेंगे। मुझे अपने दोनों साथियों पर पूरा विश्वास है कि वे आने वाले समय में पार्टी और संगठन को पंजाब में और मजबूत करेंगे और नई ऊंचाइयों तक लेकर जाएंगे।बता तें कि अमन अरोड़ा मौजूदा कैबिनेट मंत्री हैं 2017 में पहली बार विधायक बने। सुनाम से 2 बार AAP विधायक से बने। मंत्री अमन अरोड़ा ने 2017 में 30,307 वोटों से जीत हासिल की और 2022 में 75,277 वोटों सी जीत हासिल की थी। बता दें कि CM Mann पार्टी की प्रधानगी छोड़ने की इच्छा जाहिर की थी।

कांग्रेस जैसे हिंदू-सिख कॉम्बिनेशन पर चली आप

आम आदमी पार्टी ने पंजाब में हिंदू और सिख के
कॉम्बिनेशन की प्रक्रिया को अपनाया है। इसमें सिख चेहरे के तौर पर भगवंत मान मुख्यमंत्री होंगे। वहीं हिंदू चेहरे के तौर पर अमन अरोड़ा प्रधान बनाए गए हैं। इससे पहले कांग्रेस इस फॉर्मूले पर काम करती थी। उनकी सरकार में जब कैप्टन अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री रहे तो प्रधान हिंदू चेहरे सुनील जाखड़ को बनाया गया था। 

पिता मंत्री रहे, उनके निधन के बाद राजनीतिक विरासत संभाली

अमन अरोड़ा लंबे समय तक कांग्रेस से भी जुड़े रहे। उनके पिता स्वर्गीय बाबू भगवान दास अरोड़ा कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार थे और कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे थे। 1992 और 1997 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करके बाबू भगवान दास अरोड़ा ने सियासत में अपना दमखम दिखाया। हालांकि साल 2000 में उनका निधन हो गया। इसके बाद अमन अरोड़ा ने उनकी सियासी विरासत संभाली। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

स्विफ्ट कार और ऑटो के बीच भीषण टक्कर होने से 6 लोगों की मृत्यु

अमृतसर, 3 जुलाई: तरनतारन रोड पर एक भयानक सड़क हादसा हुआ।टहला साहिब गुरुद्वारा के पास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *